MP News : दतिया उपचुनाव में नरोत्तम मिश्रा की कटी टिकट, आशुतोष तिवारी को बनाया उम्मीदवार, भाजपा में मचा बवाल, इस्तीफे की लगी झड़ी
MP News: Narottam Mishra's ticket cancelled for Datia by-election, Ashutosh Tiwari nominated, BJP in turmoil, resignations pour in
MP News : मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट के उप चुनाव को लेकर भाजपा ने प्रत्याशी का नाम की घोषणा कर दी है। यहां से प्रबल दावेदार नरोत्तम मिश्रा की टिकट काटकर भाजपा ने आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। शुक्रवार को उम्मीदवार के नाम की घोषणा कर दी गई। नरोत्तम मिश्रा की टिकट कटने से नाराज उनके समर्थकों ने इस्तीफा की झड़ी लगा दी है।
दतिया में इस समय भाजपा में बवाल मचा हुआ है। जानकारी के मुताबिक दतिया जिला अध्यक्ष रघुवीर शरण सहित कई लोगों ने इस्तीफे दे दिए है। नरोत्तम मिश्रा के समर्थक सड़क पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। समर्थकों का कहना है कि नरोत्तम मिश्रा को उम्मीदवार नहीं बनाया गया तो वह सभी पार्टी से इस्तीफा दे देंगे। नरोत्तम मिश्रा टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे लेकिन भाजपा ने आशुतोष तिवारी उम्मीदवार बनाकर सभी को चौका दिया है।



