Betul News : पति को छोड़ मायके गई महिला प्रेमी के साथ भागी, घटना से आहत पति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
Betul News: Woman leaves husband for maternal home and elopes with lover; devastated husband commits suicide by hanging himself.
Betul News : बैतूल जिले के झल्लार थाना क्षेत्र ग्राम केरपानी निवासी एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा हैं की युवक की पत्नी उसे छोड़कर चली गई जिससे आहत होकर उसने आत्महत्या का कदम उठाया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मनोज पिता नाथूराम बारस्कर उम्र 35 वर्ष ने शनिवार सुबह घर में ही साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से फांसी लगा ली।पत्नी 3 महीने पहले छोड़कर चली गई
परिजनों ने पुलिस को बताया की पत्नी पिछले 3 महीने से छोड़कर जाने से मनोज आहत था जिसके कारण उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मनोज ने शनिवार सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। तत्काल उसे उपचार के लिए एक निजी अस्पताल ले जाया गया यहां से जिला अस्पताल लाया गया जाए डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि मनोज ने इसके पहले भी फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया है।
प्रेमी के साथ फरार हो गई महिला
परिजनों का यह भी आरोप है की मनोज को छोड़ने के बाद उसकी पत्नी मायके गई और यहां से किसी अन्य युवक के साथ वह भाग गई। परिजनों का आरोप है कि महिला ने मनोज को झूठे केस में फसाया और इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई थी। मनोज के दो बच्चे भी है।
गहने लेकर गहने का आरोप
मनोज के परिजनों का आरोप है कि मनोज की पत्नी घर से गहने लेकर चली गई है। महिला की गुमशुदगी की शिकायत झल्लार थाने में दर्ज कराई है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है जांच के बाद ही पूरे मामले का सच सामने आएगा।



