MP News : नरोत्तम मिश्रा की टिकट कटने और दतिया में बवाल के बाद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की प्रतिक्रिया आई सामने
MP News: BJP State President Hemant Khandelwal has responded following the denial of a ticket to Narottam Mishra and the ensuing uproar in Datia.
MP News : मध्य प्रदेश के दतिया में उपचुनाव में भाजपा से पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को टिकट न दिए जाने के बाद बवाल मचा है। भाजपा जिला अध्यक्ष सहित कई कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दे दिया है। इस बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का बयान सामने आया है।श्री खंडेलवाल ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा इस्तीफा दिए जाने की जानकारी मेरा संज्ञान में आई हालांकि किसी का भी इस्तीफा मेरे पास तक नहीं पहुंचा है। किसी भी व्यक्ति का इस्तीफा मंजूर नहीं किया जाएगा। खंडेलवाल ने कहा कि आशुतोष तिवारी को टिकट दी है सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे और भारी मतों से भाजपा की जीत होगी। नरोत्तम मिश्रा वरिष्ठ भाजपा नेता है उनके मार्गदर्शन चुनाव लड़कर जीत प्राप्त करेंगे।
नरोत्तम मिश्रा ने कहीं यह बात
विवाद के बाद नरोत्तम मिश्रा की प्रतिक्रिया सामने आई है। श्री मिश्रा ने कहा कि पार्टी ने जो निर्णय लिया है वह सर्वोपरि है। जिन लोगों ने पार्टी से इस्तीफा दिया है मैं उनसे चर्चा करूंगा। बवाल खड़ा करना उचित नहीं है।



