Madhya Pradesh Weather Update : कमजोर पड़ा मानसून, बारिश को लगा ब्रेक, जाने क्या है पूर्वानुमान

Madhya Pradesh Weather Update: Monsoon weakens, rain breaks, know the forecast

Madhya Pradesh Weather Update :  मध्य प्रदेश में मानसून कमजोर पड़ने के कारण बारिश थम गई है। बारिश थमने से किसान खेती के कामकाज में जुट गए हैं। उल्लेखनीय है कि एमपी में लगातार बारिश होने के कारण लोगों की परेशानी बढ़ रही थी। बारिश थमने से लोगों को राहत मिली है।

अगले 24 घंटे के दौरान इन जिलों में हल्की बारिश के आसार

मौसम विभाग ने शनिवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान  नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़‌वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, देवास, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरेना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अन्नूपुर, शहडोल, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिक्नी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाडी, मैहर, पांढर्ना कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना बनी है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मौसम विभाग का कहना है कि आगामी 15 जुलाई तक मध्य प्रदेश में भारी बारिश की संभावना नहीं है। 15 जुलाई के बाद नया सिस्टम एक्टिव होने के बाद फिर से तेज बारिश का दौर शुरू हो सकता है। मानसून कमजोर पड़ने और नया सिस्टम एक्टिव नहीं होने के कारण बारिश थम गई है।

बैतूल जिले में अब तक हुई कुल 11इंच बारिश

वर्षामापी केंद्रवर्षा (मिमी)वर्षा (इंच)
बैतूल204.28.04
भैंसदेही367.014.45
चिचोली431.917.00
शाहपुर258.810.19
मुलताई315.412.42
प्रभात पट्टन287.611.32
आमला277.010.91
घोड़ाडोंगरी306.012.05
आठनेर220.08.66
भीमपुर236.09.29
जिले का औसत290.411.43

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button