Betul Road Accident: बस ने बाईक को मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत, इधर दूसरे हादसे में महिला की पानी मे डूबने से मौत

Betul Road Accident: Bus hits bike, elderly man dies, another accident here: Woman dies due to drowning in water

Betul Road Accident: बैतूल भोपाल हाईवे पर यात्री बस ने बाईक को टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध की दर्दनाक मौत हो गई है। सूचना मिलते ही पाढर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और घटना स्थल का जायजा लिया।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सोमवार दोपहर को पाढर के पास यात्री बस ने बाईक को टक्कर मार दी। हादसे में शाहपुर थाना क्षेत्र के हाथीकुंड निवासी नाथूराम वरकड़े (58) की मौत हो गई है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया। बताया जा रहा है कि वृद्ध पेट्रोल पंप से बाईक में पेट्रोल भरकर निकल रहा था। तभी तेज गति से आ रही यात्री बस ने टक्कर मार दी। वृद्ध को गंभीर चोट आने के कारण मौके पर मौत हो गई है। कोतवाली थाना प्रभारी आशीष सिंह पवार ने बताया कि हादसे की जानकारी मिलने पर पाढर चौकी प्रभारी राकेश सरियाम मौके पर पहुंचे है। पुलिस द्वारा हादसे को लेकर जानकारी ली जा रही है। बस चालक दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ नियम अनुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस ने मृग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 

पानी में डूबने से महिला की मौत

कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत तालाब में डूबने से एक महिला की मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक प्रीति पाटीदार 30 वर्ष ग्राम चिखलार अपने मायके आई थी। गांव के ही पास स्थित तालाब में महिला की डूबने से मौत हो गई। घटना रविवार शाम की बताई जा रही है। पुलिस में मार्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं थी। 

 

Related Articles

Back to top button