Mobile Sim Card: अब सिम कार्ड खरीदने के लिए सरकार ने कर दिए कड़े नियम लागू, उल्लंघन पर लगेगा तगड़ा जुर्माना

Mobile Sim Card: Now the government has implemented strict rules for buying SIM cards, heavy fine will be imposed on violation

सोर्स गूगल फाइल फोटो

Mobile Sim Card: अब मोबाइल कंपनी की सिम बेचना और खरीदना आसान नहीं होगा सरकार ने 1 अक्टूबर से सिम खरीदने और बेचने को लेकर नए नियम लागू कर दिए है। किसी ने भी नियमों का उल्लंघन किया तो तगड़ा जुर्माना झेलना पड़ सकता है। डिपार्टमेंट ऑफ़ टेलीकम्युनिकेशन ने सुरक्षा के दृष्टि से सिम कार्ड के नियमों को सख्त किया है। मोबाइल कंपनी की सिम बेचने वाले डीलरों को पुलिस वेरिफिकेशन करना अनिवार्य कर दिया है। कोई भी बिना पुलिस वेरिफिकेशन के सिम भेजने पाया जाता है तो 10 लख रुपए तक का जुर्माना किया जा सकता। यदि किसी उपभोक्ता का सिम कार्ड टूट गया या फिर खो गया है और उसे बदलना चाहते हैं तो नया सिम कार्ड खरीदने के लिए उपभोक्ताओं को भी कई वेरिफिकेशन प्रक्रिया से गुजरना पड़ेगा। अन्यथा सिम कार्ड चालू नहीं होगा। नए नियमों के बाद सिम कार्ड शुरू होने के लिए कुछ समय का वक्त लग सकता है। सिम बेचने वाले डीलर को एक कॉरपोरेट आईडी नंबर ( CIN) जारी किया जाएगा। बिना इस नंबर के रिटेलर सिम कार्ड नहीं बेच सकेगा। नियमों का उल्लंघन किया तो इस आईडी को कंपनी ब्लॉक भी कर सकती है। रिटेलर को डिटेल के लिए आधार कार्ड पासपोर्ट, जीएसटी नंबर, पैन कार्ड देना आवश्यक कर दिया है। 

सुरक्षा की दृष्टि से नियमों को बदल गया
DoT ने सुरक्षा के दृष्टि से सिम बेचने और खरीदने के नियमों में बदलाव किया है। उल्लेखनीय है कि अभी तक कई लोग आसानी से सिम भेज सकते थे देखने में यहां आता था की जगह-जगह छतरी लगाकर लोगों को सिम भेजने देखा जाता था। लेकिन अब कड़ी नियमों के बाद आसानी से सिम उपलब्ध नहीं हो सकेगी। कई उपभोक्ता एक आईडी प्रूफ पर कई SIM कार्ड खरीद लेते थे। कई बार सिम खरीदी के समय फर्जीवाड़ा भी सामने आता था लेकिन अब फर्जीवाड़ा करने की गुंजाइश नही रहेगी। 

Related Articles

Back to top button