Road Accident News: बस और स्कार्पियो की टक्कर में बैतूल के सचिव समेत 2 लोगों की दर्दनाक मौत, एक दर्जन घायल

Road Accident News: Two people, including Betul's secretary, died tragically in a collision between a bus and a Scorpio, a dozen injured

Road Accident News: सीहोर जिले के रेहटी क्षेत्र के अंतर्गत मालिबाया के पास यात्री बस और स्कॉर्पियो वाहन की टक्कर हो गई है। हादसे में देवास निवासी चांदुराव पिता सुकडु खातरकर और बैतूल लालवाड़ी निवासी पंचायत सचिव दीना गावंडे मौके पर ही मौत हो गई है। हादसे में 12 लोग घायल हो गए हैं घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भर्ती किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यात्री बस भोपाल से बैतूल जाने वाली थी लेकिन भोपाल बुधनी मार्ग पर जाम होने के कारण बस रेहटी होते हुए जा रही थी। सगोनिया मोड़ पर हादसा हो गया। हादसा इतना जबरस्त था कि वाहन के परखच्चे उड़ गए हैं। बताया जा रहा है कि पंचायत सचिव सम्मेलन में जा रहे थे तभी हादसा हो गया।

दोनों वाहनों की  आमने-सामने भिड़ंत

प्राप्त जानकारी के मुताबिक बस और स्कॉर्पियो वाहन की आमने-सामने भिड़ंत हुई है। कार के हादसे के बाद परखच्चे उड़ गए। घायलों को नजदीकी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती किया गया। बताया जा रहा है कि दोनों वाहन तेज गति से चल रहे थे और वहां चालू को नींद नियंत्रण खो दिया जिसके कारण हादसा हुआ है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे की जांच शुरू कर दी है। 

Related Articles

Back to top button