MP weather news todya: मध्य प्रदेश के 9 संभाग और 12 जिलों में बारिश के आसार, कमजोर पड़ेगा मानसून

MP weather news todya: Rain expected in 9 divisions and 12 districts of Madhya Pradesh, Monsoon will be weak

MP weather news todya: आषाढ़ के महीने में मध्य प्रदेश के कई जिलों में बारिश हो रही है। अगले 24 घंटे के दौरान मध्य प्रदेश के 9 संभाग और 12 जिलों में बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। टीकमगढ़, निवाड़ी और सिवनी में बाढ़ जैसे हालात निर्मित हो गए हैं। शनिवार को मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि मानसून रविवार  मानसून  कमजोर हो जाएगा बारिश के आसार कम है। कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है। 4 जुलाई को एक नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है इसमें बारिश होने की संभावना बनी है।
अगले 24 घंटे के दौरान यहां हो सकती है बारिश
मौसम विज्ञान केंद्र भोपाल में शनिवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान सागर. नर्मदापुरम, शहडोल, रीवा, भोपाल, उज्जैन, इंदौर, जबलपुर, ग्वालियर व चंबल संभागों के जिलों और रीवा सतना, पन्ना छतरपुर, टिकमगढ, सीहोर, मंदसौर, नीमच, अशोकनगर एवं श्योपुर कलां जिलों में गरज चमक के साथ भारी बारिश हो सकती है।

Related Articles

Back to top button