Betul road accident news: इंदौर से बैतूल आ रही यात्री बस की ट्रक से टक्कर, 5 यात्री गंभीर रूप से घायल

Betul road accident news: Passenger bus coming from Indore to Betul collided with truck, 5 passengers seriously injured

 Betul road accident news: बैतूल-इंदौर नेशनल हाईवे तितली चौक ग्राम दनोरा के पास तेज रफ्तार से आ रही यात्री बस की सामने आ रहे ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में पांच यात्री घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया गया। हादसे में ट्रक चालक कैबिन में फंस गया था। कड़ी मशक्कत के बाद लोगों ने चालक को बाहर निकाला।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक इंदौर से बैतूल आ रही ओम शंाति ओम बस शुक्रवार की रात लगभग 12 बजे तितली चौराहा पर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। हादसे में अमिशा पिता सुखदेव सिरसाम (17) निवासी सिमौरी भैंसदेही, शैलेन्द्र पिता रमेश सेन (28) निवासी भिलकटा जिला पन्ना, खातेगांव देवास निवासी संजय परसाई पिता मदनलाल (52), दीपक पिता बाबूलाल माली (36) मालेगांव, जयश पिता सुखदेव (15) निवासी भैसदेही घायल हो गए है। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया गया। सेहत में सुधार आने के बाद सभी लोगों को शनिवार सुबह जिला अस्पताल से छुट्टी दे दी। पुलिस के मुताबिक बस चालक द्वारा तेज एवं लापरवाहीपूर्वक गाड़ी चलाई गई। जिसके कारण हादसा होना बताया जा रहा है। बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक ने नियंत्रण खो दिया और सामने आ रहे ट्रक से टकरा गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी। हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रक और बस और ट्रक के सामने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।

कैबिन में फंस गया था ट्रक चालक
हादसे के बाद ट्रक चालक कैबिन में फंस गया था। आसपास मौजूद लोगों को पता चला कि चालक ट्रक में फंसा हुआ है। वहां मौजूद लोगों ने ट्रक के पुर्जो को काटकर एवं तोडक़र  लगभग आधे घंटे की मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला और उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया है। चालक के अलावा परिचालक को भी गंभीर चोटे आई है। कोतवाली थाना प्रभारी अजय सोनी ने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया बस चालक की लापरवाही सामने आई है। जांच के बाद जो भी दोषी पाए जाएंगा उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

सडक़ के किनारे खड़े रहते है वाहन
दनोरा तितली चौक पर हाईवे के किनारे कई वाहन खड़े रहते है। इन वाहनों के कारण हादसा होने का हमेशा खतरा बना रहता है। पुलिस इस ओर ध्यान नहीं दे रहे रही है, खड़े ट्रकों के कारण कई बार हादसे हो चुके है। खड़े ट्रक से वाहन टकरा गए, सडक़ के किनारे ट्रक खड़े होने के कारण वाहन चालकों को रास्ता नहीं दिखता और हादसा हो जाता है। कई बार लोगों ने खड़े ट्रकों को हटाने की भी मांग की, लेकिन पुलिस ने केवल खानापूर्ति की है। आज भी तितली चौक पर भारी भरकम वाहनों का जमावड़ा लगा रहता है। यातायात पुलिस भी इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। यातायात पुलिस का केवल चालानी कार्रवाई कर ज्यादा ध्यान है। हादसे हो रहे इस पर ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button