Terrorist Attack News Today: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सेना के गाड़ी पर आतंकी हमला, 5 जवान शहीद

Terrorist Attack News: Terrorist attack on army vehicle in Poonch, Jammu and Kashmir, 5 soldiers martyred

Terrorist Attack News: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में गुरुवार दोपहर को एक बड़ा आतंकी हमला हुआ है इस हमले में देश के 5 जवान शहीद हो गए हैं.

जानकारी के मुताबिक जम्मू-कश्मीर से सेना का काफिला पुंछ हुए गुजर रहा था तभी आतंकियों ने ट्रक पर ग्रेनेड से हमला ( Terrorist Attack)  कर दिया। हमला होते हैं सेना के ट्रक में आग लग गई। नॉर्दर्न कमांड हेडक्वार्टर की ओर से जारी बयान में बताया गया कि जवानों को लेकर ट्रक भिंबर गली से पुंछ की तरफ जा रहा था। बारिश हो रही थी। विजिबिलिटी भी काफी कम थी। आतंकियों ने इसी का फायदा उठाया। हमले में एक जवान गंभीर रूप से घायल भी हुआ है। उसे राजौरी में सेना के अस्पताल में भर्ती किया गया है। बयान में यह भी बताया गया कि शहीद हुए जवान राष्ट्रीय रायफल्स यूनिट के थे। उन्हें इस इलाके में आतंकियों के खिलाफ जारी ऑपरेशंस में लगाया गया था। आतंकी हमले के बाद सेनानी पूरे क्षेत्र को सील कर दिया है और सर ऑपरेशन शुरू कर दिया।

Crime News : भतीजी को 10 माह बंधक बना कर कई बार किया रेप, रचाई शादी, जानें क्या है मामला

घटनास्थल पर ड्रोन से निगरानी 

जानकारी के मुताबिक जहां आतंकी हमला हुआ है वहां ड्रोन से निगरानी की जा रही है। सेना के अधिकारी और सेना के जवान घटनास्थल पर मौजूद है। आतंकी हमले की जांच NI की टीम द्वारा की जाएगी। सेना प्रमुख ने आतंकी हमले की जानकारी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को दी है।

Related Articles

Back to top button