betul Accident News: टायर फटने से 407 वाहन पलटा, एक दर्जन घायल, इधर बाइक की टक्कर से 3 घायल

betul Accident News: बैतूल बैण्ड बाजों वालों की टीम महाराष्ट्र से वापस बैतूल आ रही थी। आकोला महाराष्ट्र के पास 407 वाहन का पहिया फटने से गाड़ी पलट गई। हादसे में एक दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को महाराष्ट्र के नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया। यहां से सभी को बैतूल चिकित्सालय लाया गया। जानकारी के मुताबिक बैतूल निवासी बैण्ड बाजा वालों की टीम अंबेडकर जयंती के मौके पर बैण्ड लेकर शेगांव गई थी। वापस लौटते समय शनिवार सुबह आकोला के समीप वाहन का टायर फट गया, जिससे गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। 407 वाहन में सवार 12 लोग घायल हो गए। घायलों को आकोला के पास स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। घायलों में कपिल देशमुख, आशीष हिवरखेड़े, सुभाष ढोलेकर, जगदीश ढोलेकर, नागेश ढोलेकर, सागर, प्रियांशू सहित अन्य लोग शामिल है। घायलों को रविवार दोपहर जिला चिकित्सालय लाया गया। हादसे में दो युवकों को गंभीर चोट लगी है। बताया जा रहा है कि बैण्ड बाजों वालो की टीम अंबेडकर जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बैतूल से महाराष्ट्र शेगांव गई थी वापस लौटते समय हादसा हो गया।

 

Betul putla Dahan news: रानी कमलापति पर विवादित बयान देने पर भाजपाईयों ने नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का फूंका पुतला

दो बाईक की भिड़ंत में तीन घायल ( Three injured in two bike collision)
ग्राम उड़दन के पास दो बाईक की भिड़ंत तीन युवक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक दो युवक बाईक से पलासपानी से जामठी आ रहे थे। तभी दोनों युवकों की बाईक ग्राम उड़दन के पास एक अन्य बाईक से टकरा गई। हादसे में मलसिवनी निवासी राजेश पिता फत्तू वरखड़े और पलासपानी निवासी मनोहरी पिता रामलाल कुमरे दूसरे बाईक पर सवार युवक  तवा नगर इटारसी निवासी आकाश पिता संतोष झरबड़े घायल हो गया। घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय भर्ती किया। जानकारी के मुताबिक बाईक सवार युवक आकाश तवा नगर से बाईक से नागपुर जा रहा था और अन्य दो बाईक सवार युवक पलासपानी से जामठी आ रहे थे। इसी दौरान उड़दन के पास दोनों बाईक की टक्कर हो गई। हादसे में घायल एक युवक को गंभीर चोट लगी है।

Related Articles

Back to top button