Betul putla Dahan news: रानी कमलापति पर विवादित बयान देने पर भाजपाईयों ने नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का फूंका पुतला

Betul putla Dahan news: नेता प्रतिपक्ष डॉ गोविंद सिंह पर रानी कमलापति पर दिए गए विवादित बयान से सियासत गरमा गई है। भाजपाईयों ने बैतूल लल्ली चौक पर गोविंद सिंह का पुतला जलाकर आक्रोश व्यक्त किया। नेताप्रतिपक्ष श्री सिंह ने एक कार्यक्रम में मंच से कहा कि भाजपा दोबारा राजा महाराजा का राज लाना चाहते है।

Corona news: कोरोना में परिजनों ने कर दिया था अंतिम संस्कार वही युवक दो वर्ष बाद घर वपास लौटा, विधवा की तरह रह रही थी पत्नी

भोपाल के स्टेशन का नाम रानी कमलापति जो नाम हमने सुना ही नहीं उनको ढूंढ-ढूंढकर उनका नाम स्थापित कर रहे है। राजा रानी जिन्होंने दलितों का शोषण कर अत्याचार किया है उनका महिमा मंडण कर रहे है। इस बयान के बाद भाजपा ने कांगे्रस पर हमला बोल दिया है। रविवार दोपहर को लल्ली चौक बैतूल में भाजपा ने नेता प्रतिपक्ष का पुतला दहन कर विरोध जताया। इस दौरान कोठीबाजार मंडल अध्यक्ष विक्रम वैद्य, गंज मंडल अध्यक्ष विकास मिश्रा, दीपू सलूजा, सीताराम चढ़ोकार सहित बड़ी संख्या में भाजपाई मौजूद थे।

Related Articles

Back to top button