MP Board: कक्षा 12वीं के प्रश्न पत्र में बना एक नकल प्रकरण: 287 विद्यार्थी रहे अनुपस्थित

बैतूल। जिले के 106 परीक्षा केन्द्रों पर 15 मार्च को कक्षा 12वीं ( MP Board) के विद्यार्थी राजनीति शास्त्र एवं व्यवसायिक (द्वितीय)का प्रश्रपत्र देने पहुंचे। चाक चौबंद व्यवस्थाओं के बीच विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। प्रात: 9 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित परीक्षा के दौरान जिला स्तरीय उडऩदस्ते 15 परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया। बुधवार को हायर सेकेण्डरी प्रमाण पत्र परीक्षा अंतर्गत राजनीतिशास्त्र व व्यावसायिक (द्वितीय) विषय के प्रश्न पत्र में कुल 7661 परीक्षार्थियों में से 287 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार 7374 परीक्षार्थी ही परीक्षा में सम्मिलित हुए। राजनीतिशास्त्र व व्यावसायिक (द्वितीय) विषय की परीक्षा जिले के 106 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित हुई।
परीक्षा के दौरान जिला एवं विकासखंड स्तरीय उडऩ दस्तों द्वारा 15 परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण किए गए परीक्षा केंद्रों में सांईखेडा, एनखेड़ा, पौनी, बारव्ही , चुडिय़ा, उत्कृष्ट चिचोली, पारडसिगा, सातनेर, गेंहूबारसा, कन्या आठनेर, बिसनूर, बोरगांव, चूनाहजूरी, बीजादेही, इत्यादि परीक्षा केंद्र सम्मिलित रहे। शास उत्कृष्ट उमावि प्रभात पटटन मे पर्यवेक्षक द्वारा एक प्रकरण दर्ज किया गया, इस प्रकार जिले में नकल प्रकरणों की संख्या 1 रही। जिला शिक्षा अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार हाई स्कूल प्रमाण पत्र परीक्षा अंतर्गत शुक्रवार, 17 मार्च को अंग्रेजी विषय का प्रश्न पत्र होगा, जिसमे जिले के सभी 131 परीक्षा केन्द्रों से लगभग बीस हजार से अधिक परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे।



