Gold Silver Price Today: सोने के दाम गिरे, चांदी में आई चमक
Gold Silver Price Today 15 March 2023: सोना- चांदी खरीदने वालों के लिए खुशखबरी आई है। दाम गिरने से ग्राहकों के चेहरे पर खुशी देखने को मिल रही है। बुधवार 15 मार्च 2023 को सोने के भाव में मामूली गिरावट दर्ज की है। अभी बुलियन मार्केट में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव 57,500 के ऊपर कारोबार कर रहा है। हालांकि, भाव में 104 रुपये की गिरावट आई है। कल मंगलवार को 10 ग्राम सोने का भाव 52,670 रुपये पर बंद हुआ था। बुधवार को दिल्ली में 22 कैरेट सोने के 53200 रुपये, भोपाल में 53980 रुपये, इंदौर 53980 रुपये, लखनऊ 53200 रुपये 10 ग्राम दर्ज किये है।
जानकारी के अनुसार बुधवार को चांदी (Silver Price Update) में तेजी देखी जा रही है। आज चांदी 188 रुपये की तेजी के साथ 66361 रुपये प्रति किलो के स्तर पर ट्रेड कर रही है। जबकि पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को चांदी 2510 रुपये की उछाल के साथ 66176 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई।

