PM Modi Parliament Speech: लोकसभा में बोले मोदी ईडी के डर से एक मंच पर आ गया विपक्ष

फ़ोटो सोशल मीडिया

PM Modi Parliament Speech

पीएम मोदी ने लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब दिया। मोदी ने कहा कि मैं राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद करता हूं। मेरा सौभाग्य रहा कि मुझे पहले भी कई बार राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद करने का अवसर मिला है, लेकिन इस बार मैं धन्यवाद के साथ-साथ राष्ट्रपति जी का अभिनंदन भी करना चाहता हूं।

मोदी ने कहा कि अपने विजनरी भाषण में राष्ट्रपति ने हम सबको और करोड़ों देशवासियों का मार्गदर्शन किया है। गणतंत्र के मुखिया के रूप में उनकी उपस्थिति ऐतिहासिक और देश की बहन-बेटियों के लिए प्रेरणादायक है। कई सांसदों ने चर्चा में हिस्सा लिया। अपने-अपने आंकड़े और तर्क दिए। सांसदों ने अपनी रुचि के अनुसार अपनी बातें रखीं। जब इन बातों को गौर से सुनते हैं, समझने का प्रयास करते हैं। तो ध्यान में आता है कि किसकी कितनी क्षमता, योग्यता, समक्ष और इरादा है। देश भी इसका मूल्यांकन करता है।

पीएम मोदी का तंज

कुछ लोगों के भाषण के बाद पूरा ईकोसिस्टम, समर्थक उछल रहे थे। खुश होकर कहने लगे, ये हुई न बात! शायद नींद भी अच्छी आई होगी, शायद आज उठ भी नहीं पाए होंगे। ऐसे लोगों के लिए कहा गया है, अच्छे ढंग से कहा गया है…ये कह-कह कर हम दिल को बहला रहे हैं,

कुछ लोग दुखी हैं: पीएम मोदी

हमारे पड़ोस में जिस प्रकार से हालात बने हुए हैं। कौन इस पर गर्व नहीं करेगा कि ऐसे समय में भी देश दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। आज पूरे विश्व में भारत को लेकर पॉजिटिविटी है। देश के लिए गर्व की बात है, लेकिन मुझे लगता है शायद इससे भी कुछ लोगों को दुख हो रहा है।

गौरव के क्षण हम जी रहे हैं

एक समय था छोटी-छोटी टेक्नोलॉजी के लिए देश तरसता था। आज देश बड़ी ताकत के साथ आगे बढ़ रहा है। दुनिया के लोग अपने वैक्सीनेशन का सर्टिफिकेट भी नहीं देख पाते हैं। आज हम इसे मोबाइल में ही देख सकते हैं। सदन में हंसी-मजाक, टीका-टिप्पणी, नोकझोंक होती रहती है, लेकिन हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि आज राष्ट्र के रूप में गौरवपूर्ण अवसर हमारे सामने खड़े हैं। गौरव के क्षण हम जी रहे हैं।

देश की प्रगति को स्वीकार नहीं कर पा रहे कुछ लोग

निराशा में डूबे कुछ लोग इस देश की प्रगति को स्वीकार नहीं कर पाते हैं। उन्हें भारत के लोगों की उपलब्धियां नहीं दिखती हैं। देशवासियों के प्रयास का परिणाम है, जिसके कारण दुनिया में डंका बज रहा है। बीते 9 सालों में भारत में 90 हजार स्टार्टअप… दुनिया में हम स्टार्टअप के मामले में तीसरे नंबर पर हैं। इतने कम समय में 108 यूनिकॉर्न बने। 100 साल में आई यह भयंकर महामारी, दूसरी तरफ युद्ध की स्थिति, बटां हुआ विश्व और इस संकट के माहौल में भी देश को जिस तरह से संभाला गया है, इससे पूरा देश आत्मविश्वास से भर रहा है।

ईडी की वजह से एक मंच पर विपक्ष

मोदी ने कहा कि ईडी की वजह से सभी विपक्षी पार्टियों एक मंच पर आ गई हैं। जो देश का मतदाता नहीं कर सका, वो कर दिखाया है। इन्हें ईडी को धन्यवाद कहना चाहिए।

कई बस्तियों में पहली बार जल, बिजली पहुंची

140 करोड़ देशवासियों का आशीर्वाद मेरा सुरक्षा कवच है। गालियों और झूठ के शस्त्र से इस सुरक्षा कवच को कभी भेद नहीं सकते हो। हमारी सरकार कुछ बातों के लिए प्रतिबद्ध है। समाज के वंचित वर्ग को वरीयता उस संकल्प को लेकर हम जी रहे हैं। दशकों तक दलित, पिछड़े, आदिवासी जिस हालत में उनको छोड़ दिया गया था। 2014 के बाद गरीब कल्याण योजनाओं का सर्वाधिक लाभ मेरे इन्हीं परिवारों को मिला। दलित पिछड़ों आदिवासी की बस्ती में पहली बार बिजली पहुंची। पहली बार नल से जल पहुंचा है। अनेक परिवार पहली बार पक्के घर में जा पाए हैं।

पिछली सरकारों में मध्यम वर्ग को देखा तक नहीं गया

वोटबैंक की राजनीति ने देश के सामर्थ्य को धक्का पहुंचाया। मध्यम वर्ग को देखा तक नहीं गया। हमारी सरकार ने मध्यम वर्ग की ईमानदारी को पहचाना, उन्हें सुरक्षा दी और आज हमारा मेहनती मध्यम वर्ग देश को नई ऊंचाई पर ले जा रहा है। सरकार की योजनाओं से इस वर्ग को लाभ हुआ है। 2014 के पहले डेटा की कीमत 250 रुपये थी। आज सिर्फ 10 रुपये है। हमारे देश में एक नागरिक औसतन 20 जीबी इंटरनेट यूज करता है। जन औषधि स्टोर आज देश में आकर्षण का कारण हैं। मध्यम वर्ग का परिवार यहां से सस्ती दवाई ले सकता है। आज 20 हजार करोड़ रुपये मध्यम वर्ग का इससे बच रहा है।

(News source- dainik jagaran)

Betul: चंदूरबाजार रेल्वे परियोजना शुरू करने सहित ट्रेनो के स्टापेज को लेकर रेलमंत्री से मिले सांसद

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button