Betul: चंदूरबाजार रेल्वे परियोजना शुरू करने सहित ट्रेनो के स्टापेज को लेकर रेलमंत्री से मिले सांसद

बैतूल । बैतूल-हरदा-हरसूद संसदीय क्षेत्र के भाजपा सांसद दुर्गादास उइके ने रेलमंत्री अष्विनी वैष्णव से मुलाकात कर जिले में ट्रेनो के स्टापेज, चांदूरबाजार रेल्वे परियोजना शुरू करने और कोरोना काल के दौरान बंद की गई नागपुर – रीवा एक्सप्रेस , नागपुर – जयपुर एक्सप्रेस, नागपुर – भुसावल इंटरसिटी (दादाधाम एक्स.) को पुनः शुरू करने की मांग की है। इस संबध में सांसद श्री उइके ने रेलमंत्री को लिखित पत्र भी सौपा। मुलाकात के दौरान सांसद श्री उइके ने रेलमंत्रालय द्वारा आजादी के अमृतकाल में शुरू की गई अमृत रेल स्टेषन योजना में जिले के पांच स्टेषन शामिल किए जाने पर रेलमंत्री का आभार भी माना।

इन ट्रेनों के स्टापेज की मांग – सांसद श्री उइके द्वारा रेलमंत्री को सौपें गए ज्ञापन में मुलताई में अमरावती – जबलपुर -अमरावती सुपर फास्ट एक्सप्रेस , जयपुर -सिंकदराबाद -जयपुर एक्सप्रेस और आमला में कांचीगुढी इंटरसिटी एक्सप्रेस के स्टापेज की मांग की गई है। सौपें गए पत्र में सांसद ने कोरोना काल के दौरान बंद की गई नागपुर -भुसावल इंटरसिटी एक्स. (दादाधाम एक्स.) नागपुर -इटारसी  पैसेंजर को पुनः शुरू करने की मांग की है।

चंदूरबाजार रेल्वे परियोजना पुनः शुरू की जाए – सांसद श्री उइके ने रेलमंत्री से कहा कि उनके संसदीय क्षेत्र में बैतूल – चांदूरबाजार रेल्वे परियोजना शुरू की जाना थी, जिसका सर्वे भी किया गया था। इस परियोजना से आदिवासी बैतूल जिला महाराष्ट्र के अमरावती , मुबंई से सीधा जुड जाता। परंतू किन्ही कारणो से यह परियोजना अभी तक शुरू नही की गई है। मीडिया में परियोजना बंद करने की  खबरे आ रही है। श्री उइके इस परियोजना पर शीघ्र काम शुरू करने की आवष्यकता बताई।
अमृत योजना में पांच स्टेषन शामिल करने पर माना आभार – सांसद श्री उइके ने आजादी के अमृतकाल में रेल मंत्रालय द्वारा शुरू की गई अमृत रेल स्टेषन योजना में बैतूल जिले के पांच रेल्वे स्टेषन बैतूल, मुलताई, आमला ,घोडाडोगरी और कालाआखर को शामिल करने पर रेलमंत्री अष्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। योजना के इन स्टेषनो का संपूर्ण कायाकल्प कर विष्व स्तरीय गुणवत्ता वाला बनाया जाएगा।

Gold Price Today: सोने – चांदी के दामों में लगातार दूसरे दिन भी बढ़ोतरी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button