08 February 2023 Ka Rashifal: कर्क राशि वालों लिए कमाई के नए रास्ते खुलेंगे

Aaj Ka Rashifal 8 February 2023: आज फाल्गुन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और बुधवार का दिन है। तृतीया तिथि आज का पूरा दिन पूरी रात पार कर के अगले दिन सुबह 6 बजकर 23 मिनट तक रहेगी। आज शाम 4 बजकर 31 मिनट से सुकर्मा योग लग जायेगा। साथ ही आज रात 8 बजकर 15 मिनट तक पूर्वा-फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा पृथ्वी लोक की भद्रा रहेगी।

मेष राशि (Aries Horoscope Today)

आप अपने कार्यक्षेत्र में कुछ ऐसा करेंगे जिससे आपको भरपूर सम्मान मिलेगा। आप प्रेरणा के स्रोत बनेंगे। आपको व्यापार के क्षेत्र में मित्रों का साथ मिलेगा। आज आप किसी प्रोजेक्ट की सक्सेस पार्टी इंज्वॉय करेंगे। साथ ही आज आप कुछ असमंजस की स्थिति में भी रहेंगे। कोई महत्वपूर्ण निर्णय आसानी से नहीं ले पाएंगे। घर का माहौल अनुकूल रहेगा। भाई बहनों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा। कुछ शारीरिक समस्याएं हो सकती है। डॉक्टर के परामर्श तथा केयर करने से ठीक हो जाएगा

  • लकी रंग – लाल
  • लकी नंबर- 7

2. वृष राशि

(Taurus Horoscope Today)

आप अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए आज कुछ नया करने का प्रयास करेंगे। आपका कोई अपना इसमें सहायता करेगा। साथ ही व्यापार को लेकर आप थोड़ी शंका में भी रहेंगे। प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने वाले लोगों को आज कार्यस्थल पर थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। यदि आप स्कूल में पढ़ते हैं तो करियर को लेकर आज आपको किसी का मार्गदर्शन मिलेगा। होटल मैनेजमेंट के छात्रों को आज विशेष खबर मिल सकती है। आपको शारीरिक रूप से कोई बड़ी समस्या है तो आप डॉक्टर की सलाह जरूर लें। धन खर्च की संभावना बन रही है। दांपत्य जीवन में आज आपको जीवनसाथी का अच्छा साथ रहेगा। सेहत का ध्यान रखें उचित खान-पान और दिनचर्या का पालन करें।

  • लकी रंग – ग्रे
  • लकी नंबर- 3

3. मिथुन राशि

Gemini Horoscope Today)

करियर और कारोबार में अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपको आज कोई भी निर्णय लेते समय धैर्य रखने की आवश्यकता होगी। जल्दबाजी में काम बिगड़ सकता है। आय में कई गुना बढ़ोतरी होने के चांसेस है। ऑफिस में कलीग्स और बॉस आप पर भरोसा करेंगे। आज कोई नया प्रोजेक्ट भी मिल सकता है। आपको आज मित्रों का पूरा साथ मिलेगा। तकनीकी के क्षेत्र से जुड़े जातकों को विदेश भ्रमण का मौका भी मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आज आप क्वालिटी टाइम बिताने की कोशिश करेंगे। पार्टनर को लॉन्ग ड्राइव पर भी ले जा सकते हैं। संतान के करियर को लेकर आज आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी जिससे आपको संतोष होगा स्वास्थ्य का ध्यान रखें उतार चढ़ाव आ सकते हैं, व्यायाम करें स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

  • लकी रंग – हरा
  • लकी नंबर- 9

4. कर्क राशि

(Cancer Horoscope Today)

आज आपका दिन आनंद पूर्वक बीतेगा। शिक्षा के क्षेत्र में अच्छी सफलता मिलने की संभावना है उच्च शिक्षा के योग बन रहे हैं। लेकिन आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। वैवाहिक रिश्तो में थोड़ी कड़वाहट आएगी। लेकिन आप दोनों एक-दूसरे को समझने का प्रयास करेंगे, और साथ बैठकर विवाद सुलझा लेंगे। आप अपनी मेहनत से आर्थिक जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। आपके लिए कमाई के नए रास्ते खुलेंगे । व्यापार के लिए अच्छा समय है। इस राशि के जातकों को करियर बनाने के लिए आलस्य का त्याग करने से बेहतर परिणाम मिलेंगे। पारिवारिक परेशानियां दूर होंगी। घर का माहौल सुखद रहेगा।

  • लकी रंग – सफेद
  • लकी नंबर- 3

5. सिंह राशि

(Leo Horoscope Today)

व्यापार में आपको नहीं पहचान और सफलता मिलेगी। जो लोग विदेश में व्यापार करते हैं, उन्हें अच्छे लाभ के योग हैं। आपको कार्यक्षेत्र में अपार सफलता मिलने की संभावना बन रही है, अपने अधिकारियों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे, और आपको प्रमोशन मिलने के चांसेस बढ़ जाएंगे। आपके आय में वृद्धि होगी और आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। जीवनसाथी के स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी चिंताएं हो सकती हैं परंतु उचित देखभाल से ठीक हो जाएगा। आप बच्चों के साथ भी कहीं घूमने जाएंगे। शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग हैं। खासकर यदि आप विदेशी कॉलेज या स्कूल में एडमिशन लेना चाहते हैं तो आज से प्रयास शुरू कर सकते हैं।

  • लकी रंग – गोल्डन
  • लकी नंबर- 4

6. कन्या राशि

(Virgo Horoscope Today)

आपको आज अपने व्यापार को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा। आपके बातचीत करने के तरीके से ग्राहक आप से प्रभावित होंगे। नौकरी में बदलाव की संभावना है। लवमेट्स अपने बीच चल रहे विवादों को आज सुलझा लेंगे। इस राशि के छात्र आज अपनी समस्याओं को लेकर शिक्षकों से मदद लेंगे। मां-बाप का पूरा सहयोग मिलेंगा। जरूरत से ज्यादा खर्च होने से आर्थिक दिक्कत का सामना करना पड़ सकता है। आपको आज किसी तरह के निवेश से बचना चाहिए। वैवाहिक जीवन में सुधार आएगा।

  • लकी रंग – गुलाबी
  • लकी नंबर- 4

7. तुला राशि

(Libra Horoscope Today)

आपके व्यक्तित्व में जबरदस्त बदलाव आएगा। आप अपने बारे में समझने का प्रयास करेंगे। आपके मार्गदर्शन में परिवार का पूरा सहयोग होगा। शिक्षा के क्षेत्र में अपार सफलता मिलने की संभावना है। छात्रों को उनकी मेहनत का अनुकूल परिणाम मिलेगा। आलस्य आपके मन को भ्रमित कर सकता है, ऐसी स्थिति में पढ़ाई में मन लगाने का प्रयास करें। करियर के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। नौकरी में प्रमोशन के साथ सैलरी भी बढ़ने के योग है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से किसी प्रकार का विवाद हो सकता है। आप अपने गुस्सैल स्वभाव को बदलने का प्रयास करें। अगर आप नवविवाहित हैं तो आज अपने पार्टनर को सरप्राइज देने की योजना बना सकते हैं। धन के मामलों में आज अनुकूल परिणाम देखने को मिलेंगे। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा।

  • लकी रंग – ग्रे
  • लकी नंबर- 4

8. वृश्चिक राशि

(Scorpio Horoscope Today)

आज आपको महत्वपूर्ण परिणाम मिलेंगे। आपके रिश्तों में प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। आप जीवनसाथी की किसी बात से असहमत हो सकते हैं। लेकिन एक दूसरे पर भरोसा करेंगे। जीवनसाथी के साथ आज कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे। धन संबंधी मामलों में आज राहत मिलेगी। परिवार में किसी मांगलिक आयोजन पर खर्चा हो सकता है। आप आज कोई वाहन खरीदने का भी प्लान बनाएंगे। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों को कोई अच्छी खबर मिलने के योग है। तरक्की के अवसर मिलेंगे।

  • लकी रंग – लाल
  • लकी नंबर- 9

9. धनु राशि

 ( Sagittarius Horoscope Today)

आपका इस दौरान पढ़ाई में भी मन लगेगा। जीवनसाथी के साथ विवाद होने से घर की शांति भंग हो सकती है। आपसी विवाद को मिल बैठकर सुलझाएं। आर्थिक जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे। विभिन्न क्षेत्रों से आय के साधन बढ़ेंगे। व्यवसाय में रुकावट आ सकती हैं। लेकिन बिजनेस पार्टनर का सहयोग मिलेगा। आपको सफलता मिल सकती है। उच्च अधिकारी आपके कार्यों से प्रसन्न होंगे। आपके प्रमोशन मिलने के चांसेस बढ़ जाएंगे। लवमेट्स आज विवाह के बंधन में बन सकते हैं। आज आपको अपने भाई बहनों का विशेष सहयोग मिलेगा।

  • लकी रंग – क्रिम
  • लकी नंबर- 3

10. मकर राशि

 (Capricorn Horoscope Today)

आज  छात्र किसी स्कूल या कॉलेज में दाखिला लेने की सोच रहे हैं, उन्हें आज कोई खुशखबरी मिल सकती हैं। आपको अपने जीवनसाथी का प्यार और सहयोग मिल सकता है। आज अपने खर्चे पर नियंत्रण रखना होगा। नौकरी में प्रमोशन के जरिए आय बढ़ने के योग हैं। आपके व्यापार में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। व्यवसाय में अन्य कंपनियों से आपको प्रोत्साहन मिलेगा। परिवार में शांति बनाए रखने के लिए आप उनके साथ उचित व्यवहार करें।

  • लकी रंग – सफेद
  • लकी नंबर- 9

11. कुंभ राशि

(Aquarius Horoscope Today)

आपको अपने गुस्से पर कंट्रोल रखना चाहिए। विद्यार्थियों में उत्साह रहेगा। वैवाहिक जीवन में कुछ दिक्कतें आएंगी। जीवन साथी के प्यार और सहयोग से रिश्तो में मधुरता बनी रहेगी। एक दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ेगा। आप दोनों मिलकर किसी अच्छी जगह यात्रा की योजना बना सकते है। आर्थिक जीवन में बदलाव के योग हैं। पहले किए गए निवेश से अच्छा पैसा कमा पाएंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपके कार्यों की प्रशंसा होगी। जिसका आपको लाभ मिलेगा।

  • लकी रंग – ऑरेंज
  • लकी नंबर- 5

12. मीन राशि

(Pisces Horoscope Today)

आपको करियर में अच्छे परिणाम मिलने के योग हैं। आप प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो आपकी मेहनत सफल होगी। आपको अपने व्यवसाय में कंपटीशन का सामना करना पड़ सकता है। अनुभवी लोगों की सलाह काम आएगी। नौकरी करने वाले लोगों की सैलरी में बढ़ोतरी होने की योग है। दांपत्य जीवन में सुधार लाने के लिए आपको अपने व्यवहार में बदलाव लाना होगा।

  • लकी रंग – पीला
  • लकी नंबर- 3
  • (Rashifal source- india tv)

Betul: खंड चिकित्सा अधिकारी को कारण बताओ नोटिस: ए.पी.एम. का वेतन रोकने और बी.पी.एम के विरुद्ध कार्यवाही के निर्देश

Betul: जयवंती हक्सर महाविद्यालय में छात्रों के बीच फिर हुई गदर: एक छात्र घायल जिला अस्पताल में भर्ती

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button