Betul: जयवंती हक्सर महाविद्यालय में छात्रों के बीच फिर हुई गदर: एक छात्र घायल जिला अस्पताल में भर्ती
बैतूल। जेएच कॉलेज और विवादों का चोली दामन का साथ है। मंगलवार को दोपहर 12 बजे दो छात्र संगठनों के बीच जमकर विवाद हो गया। विवाद एक छात्र को चोट लगने से जिला अस्पताल में भर्ती करने की नौबत आ गई।
विवाद की सूचना मिलने पर गंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची एवं कुछ छात्र नेताओं को गंज थाने ले जाया गया। विवाद की मुख्य वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। उल्लेखनीय है की JH कालेज में आये दिनों विवाद होते रहते है। पढ़ाई के बजाए कालेज विवादों के कारण सुर्खियों में बना रहता है. थाना प्रभारी एबी महसकोले ने बताया कि विवाद होने का कारण अभी सामने नही आया है। विवाद के मामले की जांच की जा रही है।



