नशे में धुत कार चालक ने बाइक सवार दो युवकों को 4 किलोमीटर तक घसीटा: देखिये वीडियो
#WATCH हरियाणा: कार ने गुरुग्राम में एक बाइक को करीब 4 किलोमीटर तक घसीटा। (02.02)
(सोर्स- लोकल) pic.twitter.com/2K8cqK1Z9B
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 2, 2023
राजधानी दिल्ली से सटे हरियाणा के गुरुग्राम का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को अब तक कई लोग देख चुके हैं।
शहर के गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड पर एक कार चालक ने चार किलोमीटर तक बाइक को घसीटा. चार किलोमीटर तक बाइक कार के नीचे फंसी रही. पुलिस ने बताया कि बाइक सवार बाल बाल बच गया. रोड पर लगे सीसीटीवी कैमरे में हिट एंड रन की पूरी घटना कैद हो गई. वीडियो में साफ दिख रहा है कि कार से घसीटी जा रही बाइक से आग की चिंगारी निकल रही है लेकिन कार रुक नहीं रही है. कार चालक नशे में धुत होना बताया जा रहा है। युवक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

3 February 2023 Ka Rashifal: कुंभ राशि वालो पर आज बनी है लक्ष्मी जी की कृपा, होगी धन की प्राप्ति



