3 February 2023 Ka Rashifal: कुंभ राशि वालो पर आज बनी है लक्ष्मी जी की कृपा, होगी धन की प्राप्ति

Aaj Ka Rashifal, 3 February 2023: आज दिनांक 3 फरवरी और दिन शुक्रवार (Shukrawar Ka Rashifal) है। ज्योतिष (Astrology) में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालती है। यानी आपके लिए आज का दिन शुभ, सामान्य या फिर खराब।

मेष राशि (Aries Horoscope Today) 

आज विद्यार्थियों को मानसिक बोझ से छुटकारा महसूस होगा। सायंकाल से रात तक पत्नी और बच्चों के साथ आस-पास की यात्रा का योग है। राशि स्वामी आज आकर्षित करेगा। आपको लक्सरी की तरफ और पैसे की तरफ, साथ ही आज व्यापार में प्रगति से आपको काफी हर्ष होगा। वैवाहिक जीवन भी आज काफी सुखमय और आनंद भरा रहेगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- लाल

वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today) 

आपकी राशि में मंगल का संचार क्रोधी बना सकता है। आज आपका मन भ्रमित हुआ सा रह सकता है। चंद्रमा का संचार आज स्वयं की राशि से 2 वे भाव में होने से आज आपको धन देने वाला है। शाम होते-होते किसी ऐसी खबर जिसका आपको बहुत इंतजार था उसके शुभ परिणाम से हर्ष हो सकता है। मेहनत के अछे परिणाम मिलेंगे। घूमने फिरने का मूड बनेगा पार्टनर के साथ।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- नीला

मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)

आपकी राशि का स्वामी पार्टनर के स्थान में गोचर कर रहा है जिसके चलते सारा ध्यान पार्टनर के इर्द गिर्द ही रहेगा। आज सेहत के मामले में सतर्क रहें। साथ ही आज खर्च में कटौती करना बहुत आवश्यक है। आज जो भी काम आप करेंगे सरलता से बन जाएगा। इसलिए कुछ प्रोडक्टिव कार्य करेंगे तो बेहतर होगा। व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद न करें। आज काफी बोल्ड एंड रूलिंग रहेंगे अपने कार्य स्थल पर।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- पीला

कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)

आज आपका राशि स्वामी खुद की राशि से 12वें रहेगा जिसकी वजह से मन विचलित रहेगा और किसी किसी मामले में कंफ्यूज हो सकते हैं। लेकिन आज पराक्रम वृद्धि से शत्रुओं का मनोबल गिरेगा। बच्चे खेलकूद में नाम कमाएंगे, तो वही पत्नी के हास्य विनोद करने का प्रयास करेंगे तो अच्छा रहेगा। आज जरूरतमंदों की मदद करने से सकून मिलेगा। आज दिन भर में मन में बहुत उतार -चढ़ाव रहेंगे, फिर भी स्थिर रहना आपके लिए दिन को नार्मल कर सकता है।
शुभ अंक- 8
शुभ रंग- सफेद

सिंह राशि (Leo Horoscope Today)

आज आपको सांसारिक सुख, सम्मान, धनवृद्धि, भाग्य विकास का सुयोग चल रहा है। पुराने मित्रों के मिलने से नई आशाओं का संचार होगा। नई ऊर्जा का आगमन होगा,और घर में उत्सव जैसा माहौल बनेगा। आज प्रॉपर्टी का योग काफी स्ट्रांग तो खरीदना और बेचना दोनों अच्छा रहेगा। आज व्‍यापारियों को कोई नया अनुबंध मिलने से हर्ष होगा और नौकरीपेशा को महत्वपूर्ण जिम्‍मेदारी मिलने से खुशी होगी।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- गुलाबी

कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)

पराक्रम से आज भरपुर रहेंगे और आज दिन में काम का भार कुछ ज्यादा अनुभव करेंगे। अपने जूनियर्स से काम निकालने के लिए प्यार से काम निकालना होगा। घर में भी सुमती से वातावरण हल्का-फुल्का बनाए रखेंगे, तो खुशी-खुशी काम बनेंगे। घर की समस्याएं अपने आप हल हो जाएंगी। आज किसी प्रिय व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रहेंगे।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- आसमानी

तुला राशि (Libra Horoscope Today) 

आज पैसे और धन के लिए बहुत अच्छा दिन। आज किसी भी मामले में फैसला जल्दबाजी में न करें, क्योंकि आज का दिन मिलाजुला प्रभाव वाला रहेगा। व्यक्तिगत मतभेदों को व्यवसायिक मामलों के बीच में लाने से हानि हो सकती है। प्रेमी या किसी अन्य निकट के व्यक्ति से कोई कहासुनी हुई है, तो उसे बातचीत से सुलझाया जा सकता है। या कहें कि सुलझाना ही अच्छा रहेगा।

शुभ अंक- 2
शुभ रंग- मेहरून

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today) 

आज का दिन राजनीति से जुड़े लोगों के लिये लाभकारी रहेगा, या फिर किसी राजनैतिक व्यक्ति से निकटता और दोस्ती होगी और उसके अनुभव का लाभ भी आपको होगा। विद्यार्थियों को सलाह है कि अपना अधिक से अधिक समय अध्ययन में लगाएं। आज आपकी अपने साथियों के बीच लोकप्रियता बढ़ेगी। पार्टनर के साथ बनाकर रखें।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- ग्रे

धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)

आपका राशि स्वामी आज से आपकी रुकी हुई हर सफलता को शिखर तक ले जाएगा। आज आपके विरोधी परास्त होंगे। राजनीतिक सहयोग भी मिलेगा। वाणी पर संयम रखें अन्यथा बाहर बनाये काम बिगड़ सकते हैं। रुपये पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें कोई भी लापरवाही बड़ा रूप ले सकती है। आज धैर्य से काम करेंगे तो सभी काम पूरे होंगे। हड़बड़ी में कोई काम न करें। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- लाल

मकर राशि  (Capricorn Horoscope Today)

आज आपकी किसी पुरानी महिला मित्र से मुलाकात होगी और उनसे अकस्मात् धन लाभ हो सकता है जो की हर्ष कारण बनेगा। रोजी-रोजगार की दिशा में भी सफलता मिलेगी। आज नौकरी के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। कार्यस्थल पर आज किसी से उलझने का प्रयास न करें, दिक्कत बढ़ सकती है। आज आपको आपके पार्टनर के द्वारा कोई उपहार या सम्मान का लाभ मिलेगा।
शुभ अंक-1
शुभ रंग- केसरिया

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)

आज वाणी पर नियंत्रण रखें। शनि का संचार अपनी खुद की राशि में है। रुके काम बनने शुरू होंगे। अपनी उत्तम कार्यशैली और मृदु व्यवहार का आज आपको लाभ मिलेगा। दूसरों से सहयोग लेने में आप सफल होंगे। आज आपको संतान पक्ष से कोई खुशखबरी मिलेगी। साथ ही लक्ष्मी जी की कृपा से बड़ी मात्रा में धन प्राप्ति होगी। जिसके चलते बड़ी इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- संतरी

मीन राशि (Pisces Horoscope Today) 

आज बहुत ही अच्छा दिन रहने वाला है क्योंकि आज किसी मंगलमय या धार्मिक आयोजन की व्यवस्थाओं में व्यस्त रहेंगे। पिता या उच्चाधिकारियों से सराहना मिलेगी। आज सुबह से ही भागदौड़ बनी रहेगी। पार्टनर से काफी मेलजोल बनेगा। जिसकी वजह से मन अच्छा रहेगा। सेहत के ध्यान रखें खासकर घुटने का। आज मन में बहुत उथल पुथल रहेगी। शांत रहें अपना मानसिक संतुलन न बिगड़ने दें।
शुभ अंक-1
शुभ रंग- सुनहरा

Rashifal source-

https://hindi.news24online.com/astrology/aaj-ka-rashifal-3-february-2023-all-zodiac-signs-know-friday-horoscope-pmvn/144147/3/amp/

आसमान में दिखी रहस्यमयी रोशनी: लोगो मे मच गया हडकंप, देखिये वीडियो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button