नकली NSG गार्ड बनकर हथियार लेकर पीएम मोदी की सभा में पहुंचा युवक: गिरफ्तार

PM नरेंद्र मोदी की सुरक्षा में बड़ी सेंध लगने से मुंबई पुलिस ने बचा लिया। एक व्यक्ति फर्जी NSG गार्ड बनकर पीएम मोदी की BKC रैली में पहुंच गया। उसके पास हथियार भी था। पुलिस को उसपर शक हुआ, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर जांच की गई। आरोपी के पास NSG का आईडी कार्ड बरामद हुआ। पुलिस ने इस मामले में NSG से संपर्क किया तब पता लगा कि हिरासत में लिया गया आरोपी नकली सैनिक है। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी ने बाकायदा NSG का एक ID कार्ड भी दिखाया
मामला गुरूवार का है। पीएम नरेंद्र मोदी मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) पहुंचने वाले थे। इसे लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने चेतावनी जारी की हुई थी। जिसके बाद सुरक्षाबल अतिरिक्त सावधानी बरत रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने ख़ुद को पहले सेना का “गार्ड्स रेजिमेंट” से नाइक होने का दावा करते हुए उच्च सुरक्षा वाले वीवीआईपी क्षेत्र में प्रवेश करने की कोशिश की जब पुलिस ने उसे शक की बुनियाद पर रोका तो उसने खुद को NSG का अधिकारी बताया। इसके लिए उसने बाकायदा NSG का एक ID कार्ड भी दिखाया, लेकिन उसकी हरकते संदिग्ध थी। पुलिस ने NSG को इसकी सूचना दी तो NSG ने रामेश्वर के NSG से किसी तरह का संपर्क होने से इनकार कर दिया।
आरोपी को कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा
गिरफ़्तार आरोपी की जांच पड़ताल में पता चला कि रामेश्वर मिश्रा नवी मुम्बई में रहता है और उसने साइंस से ग्रेजुएशन की पढ़ाई की है। आरोपी रामेश्वर मिश्रा पर अब धारा 171,465,468 और 471 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को शुक्रवार को बांद्रा कोर्ट में पेश किया गया जहां कोर्ट ने उसे 24 जनवरी तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।
news source:-
https://www.indiatv.in/india/national/prime-minister-modi-security-big-breach-accused-reached-pm-meeting-posing-as-fake-nsg-guard-with-weapons-mumbai-police-arrested-2023-01-21-923909
Betul: जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार और मुलताई विधायक सुखदेव पांसे के बीच जमकर हुई नोकझोंक



