Betul: जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार और मुलताई विधायक सुखदेव पांसे के बीच जमकर हुई नोकझोंक

(ज्ञानू लोखंडे)

बैतूल- क्षत्रीय लोणारी कुनबी समाज के एक कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार और मुलताई विधायक सुखदेव पांसे के बीच जमकर नोकझोंक हुई है। कार्यक्रम खत्म होने के बाद पूरे समाज में दोनों नेताओं के बीच हुई नोकझोंक की जमकर चर्चा हो रही है। शनिवार को क्षेत्रीय लोणारी कुनबी समाज ने बडोरा बैतुल में शिवाजी की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष राजा पवार और विधायक सुखदेव पांसे भी शामिल हुए। राजा पवार ने मंच से अपने उद्बोधन में कहा कि शिवाजी की मूर्ति का अनावरण तो हुआ है लेकिन मूर्ति बहुत छोटी है मूर्ति बड़ी होनी चाहिए कियू फाटे जी कहा और नरेश फाटे की मंच से जमकर तारीफ की। श्री फाटे  ने कहा कि ठीक है मूर्ति बड़ी लगा देंगे यहाँ बात श्री पांसे को ठीक नही लगी और वे मंच से उठ गए और कहने लगे यह कोई राजनीति कार्यक्रम नही है। मूर्ति के लिए 5 लाख देने की घोषणा की थी। हमे पैसे ही चाहिए। इसी बात को लेकर दोनों नेताओं के बीच जमकर नोकझोंक हुई। उल्लेखीय है कि मूर्ति के लिए श्री फाटे ने पहले ही 51 हजार रुपये दिए है। आज फिर 5 लाख की लागत शिवाजी की बड़ी मूर्ति लगाने की बात कही।

यह चल रही है लोगो मे चर्चा
आगामी कुछ महीनों में विधानसभा चुनाव होना है। मुलताई से विधायक प्रत्याशी के लिए भाजपा की तरफ से नरेश फाटे के नाम की चर्चा  है। और कांग्रेस से सुखदेव पांसे दोनों कुनबी नेता है। राजा पवार द्वारा मंच से श्री फाटे की तरफ करना श्री पांसे हजम नही कर पाए और वे तमतमा गए। पूरे कार्यक्रम को राजनीति का अखाड़ा बना दिया। समाज मे दोनो नेताओं की नोकझोक खूब चर्चा हो रही है। चर्चा में समाज के कुछ लोगो ने बताया कि श्री पांसे ने भी पैसे देने की बात कही लेकिन मंत्री रहते हुए भी पैसे नही दे पाए। कई लोग इस नोकझोक को चुनाव से जोड़ रहे है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button