बागेश्वर धाम: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने नागपुर में मिली चुनौती को किया स्वीकार: बोले 30 लाख नही चाहिये

रायपुर। गुढ़ियारी हनुमान मंदिर मैदान पर रामकथा के लिए आए बागेश्वर धाम के नाम से प्रसिद्ध पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज ने चमत्कार, अंधश्रद्धा को लेकर नागपुर में मिली चुनौती को स्वीकार कर लिया है। मीडिया से बातचीत में बुधवार को उन्होंने कहा- वेलकम टू यू रायपुर दरबार, मैं उनका चैलेंज एक्सेप्ट करता हूं। रायपुर में चुनौती स्वीकार करता हूं, श्याम यहां रायपुर आए, आने-जाने के टिकट का खर्च मैं दूंगा, मैं कोई संत नहीं हूं, जैसे को तैसा जवाब देता हूं, हमें बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं।
आरोप लगाने वाले छोटी मानसिकता के लोग हैं। हमने सब जगह दो-दो दिन की कथा कम की है, क्योकि हमारे गुरु महराज का जन्मदिन था और आगे हमारे यहां फरवरी में यज्ञ है। रायपुर में भी दो दिन कथा के कम किए गए हैं। हमारा दावा नहीं कि हम आपकी समस्या को मिटा देंगे, हमें अपने ईष्ट पर भरोसा है। हम अंधविश्वास के पक्षकार नहीं हैं, हमारे ईष्ट लोगों की समस्या को दूर करते हैं, क्या हनुमान जी की पूजा करना उनका प्रचार करना गलत है?
यह थी चुनौती
दरअसल इससे पहले नागपुर में श्रीराम कथा का आयोजन हुआ था, जिसमें अंधश्रद्धा उन्मूलन समिति के संस्थापक श्याम मानव ने आरोप लगाया कि वो लोगों को मूर्ख बनाने का काम कर रहे हैं। अगर वो चमत्कार दिखाते हैं, तो वो उनको 30 लाख रुपए देंगे। महाराज को नाम, आयु, मोबाइल नंबर और दूसरे रूम में रखी 10 वस्तुओं के नाम बताने पर 30 लाख रुपए देने की चुनौती दी थी, लेकिन महाराज ने चुनौती स्वीकार नहीं की और 13 जनवरी तक चलने वाली कथा को दो दिन पहले 11 जनवरी को ही खत्म कर दिया और महाराज नागपुर से चले गए थे।
अब उन्होंने चुनौती स्वीकार की है। बाप में दम हो तो किसी दूसरे धर्म के खिलाफ मूवी बनाएं फिल्म पर हिंदू देवी-देवता का मजाक उड़ाने, साधु संत को गलत ढंग से दिखाने पर कहा, यह सब प्रायोजित है। हम सब हिंदुओं की एकता न होने के कारण फायदा उठाते हैं। अभी हिंदू जागना प्रारंभ हुए, उसका फायदा यह है कि मूवी वाले हों, नेता हों, साधु, संत हों, जो धर्म विरोधी बात कर रहे हैं, उनको मुंह की खानी पड़ रही है। धीरे-धीरे हिंदू जागेगा, जाग रहा है और जागेगा और ये मिलिच्छों का राज भगेगा। कहा कि यह दुर्भाग्य है, सब सोची समझी साजिश है और बायकॉट इसका सर्वोत्तम उपाए है। उन्हें मुंह की खानी पड़ेगी।
(news sources haribhoomi)
19 January 2023 Ka Rashifal: वृषभ और कर्क राशि वाले आज स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें



