Betul Crime News : ट्रैक्टरों से बैटरियां चोरी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, कुल ₹7.90 लाख का मशरूका जप्त

Betul Crime News :  मुलताई पुलिस ने ट्रैक्टरों से बैटरियां चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।
पुलिस के मुताबिक फरियादी महेश पिता गुलाब सिंह रघुवंशी, उम्र 53 वर्ष, निवासी ग्राम चिखली कला, थाना मुलताई ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 11 नवंबर 2026 की रात्रि उनका सोनालिका कंपनी का ट्रैक्टर घर के बाहर खड़ा था। सुबह उठकर खेत जाने के दौरान उन्हें पता चला कि ट्रैक्टर में लगी एमरॉन कंपनी की बैटरी अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया है।
जांच में यह भी सामने आया कि गांव के दीपक बिहारे के स्वराज ट्रैक्टर तथा उनके भाई कमलेश बिहारे के ट्रैक्टर से भी एक्साइड कंपनी की बैटरियां चोरी हुई हैं। तीनों ट्रैक्टरों से बैटरियां एवं केबल चोरी होने की रिपोर्ट पर थाना मुलताई में धारा 303(2), 305(b) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

रात्रि गश्त में संदिग्ध कार से हुआ चोरी का खुलासा

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी मुलताई द्वारा विशेष पुलिस टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस टीम द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय कर लगातार संदिग्धों पर नजर रखी जा रही थी।
26 नवंबर 2026 की रात्रि गश्त के दौरान पट्टन क्षेत्र के पास एक संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई। कार में रखी बैटरियों के संबंध में पूछताछ एवं तस्दीक करने पर उनका चोरी की उक्त घटना से संबंध होना पाया गया।

आरोपियों को किया गिरफ्तार

बैटरियां के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।।
1. सूरज पिता अजय कुरोलिया, उम्र 27 वर्ष, निवासी निशातपुरा, जिला भोपाल।*
2. *प्रिंस पिता शिव कुमार चौधरी, उम्र 20 वर्ष, निवासी शशांक नगर बडोरा, थाना बैतूल बाजार, जिला बैतूल। शामिल है।
पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की बैटरियां एवं वारदात में प्रयुक्त कार विधिवत जप्त की गई। गिरफ्तार आरोपियों को  न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

जप्त मशरूका

पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से निम्नलिखित सामग्री जप्त की गई है:
1. 09 नग बैटरियां – अनुमानित कीमत ₹90,000/-
2. एक कार क्रमांक MP-48-ZH-9818 – अनुमानित कीमत ₹7,00,000/-
 *कुल जप्त मशरूका – ₹7,90,000/- (सात लाख नब्बे हजार रुपये) शामिल है।

सराहनीय भूमिका

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी मुलताई निरीक्षक श्री विकास पटेल, उपनिरीक्षक श्री नितिन उइके, उपनिरीक्षक श्री सुनील सरयाम, प्रधान आरक्षक श्री सुशील धुर्वे, आरक्षक अभिषेक वाडिवा, आरक्षक चंद्रकांत, आरक्षक शिवराम, आरक्षक गोपाल एवं आरक्षक रेशम की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button