Rasik Dulari Death : संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत, प्राइवेट पार्ट पर मिले चोट के निशान
Rasik Dulari Death: Suspicious death of Saint Premanand Maharaj's disciple; injury marks found on private parts.
Rasik Dulari Death : वृंदावन के ख्याति प्राप्त संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध मौत से सनसनी फैल गई। मृतक के प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोट के निशान मिले है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक वृंदावन के केली कुंज में बनी बिल्डिंग गुरु कृपा कुंज में रहने वाले प्रेमानंद महाराज के शिष्य रसिक दुलारी की संदिग्ध मौत हो गई। चौथी मंजिल से गिरने के कारण मौत होने की जानकारी सामने आई है। जब उन्हें अस्पताल लेकर गए और डॉक्टरों ने जांच की तो उनके प्राइवेट पार्ट पर गंभीर चोट के निशान मिले हैं। बताया जा रहा है कि रसिक दुलारी ने 2015 में प्रेमानंद महाराज से दीक्षा ली थी। प्रेमानंद महाराज के शिष्य ने आत्महत्या की या फिर उनकी हत्या की गई जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।कमरे से मिला ग्राइंडर
पुलिस को जांच में रसिक दुलारी के कमरे से ग्राइंडर मिला है। इस ग्राइंडर में खून लगा हुआ पाया गया। साथ ही सीढ़ियों पर भी खून धब्बे मिले हैं। ग्राइंडर का उपयोग चोट पहुंचाने के लिए तो नहीं किया इसकी जांच हो रही है।


