Betul Crime News : अड़ीबाजी एवं मारपीट के प्रकरण में फरार आरोपी को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार
Betul Crime News: Kotwali police arrest accused absconding in extortion and assault case.
Betul Crime News : पुलिस अधीक्षक बैतूल वीरेंद्र जैन द्वारा जिले में आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त आरोपियों तथा कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों के विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश समस्त थाना प्रभारियों को दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री कमलेश कुमार खरपुसे एवं एसडीओपी बैतूल सुश्री अन्नपूर्णा सिरसाम के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली बैतूल पुलिस द्वारा अड़ीबाजी के प्रकरण में फरार आरोपी रोशन उईके उर्फ रोशन प्रधान को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। घटना का विवरण
14 अगस्त 2026 को फरियादी अमन पिता राजेश विश्वकर्मा, उम्र 24 वर्ष, निवासी शिवाजी वार्ड, मुर्गी चौक, बैतूल की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली बैतूल में अपराध क्रमांक 589/2026, धारा 296(बी), 115(2), 351(2), 119(1), 3(5) बीएनएस के तहत आरोपीगण रोशन प्रधान निवासी गंज, बैतूल एवं मयंक के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
प्रकरण में दोनों आरोपियों की तलाश एवं पतारसी की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी रोशन उईके उर्फ रोशन प्रधान सदर बाजार क्षेत्र में घूम रहा है। सूचना की तस्दीक कर पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को अभिरक्षा में लेकर थाना कोतवाली बैतूल लाया गया। आरोपी रोशन उईके उर्फ रोशन प्रधान को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।प्रकरण में आरोपी मयंक की तलाश एवं पतारसी जारी है।
गिरफ्तार आरोपी
1. रोशन उईके उर्फ रोशन प्रधान, पिता प्रेम उईके, उम्र 24 वर्ष, निवासी संजय कॉलोनी, विकास नगर, थाना गंज, जिला बैतूल।
आपराधिक इतिहास
आरोपी रोशन उईके उर्फ रोशन प्रधान पिता प्रेम उईके (प्रधान), उम्र 19 वर्ष, निवासी संजय कॉलोनी, थाना गंज, बैतूल के विरुद्ध वर्ष 2019 से वर्ष 2026 तक थाना गंज, कोतवाली बैतूल एवं थाना झल्लार में मारपीट, गाली-गलौज, धमकी, गंभीर मारपीट, हथियार रखने एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों से संबंधित कुल 21 अपराध पंजीबद्ध होना दर्शित है। आरोपी के विरुद्ध कई प्रकरणों में भादवि, बीएनएस, आर्म्स एक्ट, एससी/एसटी एक्ट एवं मोटर व्हीकल एक्ट की धाराओं में कार्यवाही की गई है। वर्ष 2024 एवं 2026 में भी आरोपी के विरुद्ध गंभीर धाराओं में प्रकरण पंजीबद्ध हुए हैं। इस प्रकार आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड निरंतर आपराधिक गतिविधियों में संलिप्तता को दर्शाता है।
पुलिस टीम की भूमिका
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक देवकरण डेहरिया, उप निरीक्षक छत्रपाल धुर्वे, उप निरीक्षक जगदीश प्रसाद ठाकुर, आरक्षक क्रमांक 650 उज्जवल, आरक्षक क्रमांक 355 सोनू एवं आरक्षक क्रमांक 625 पवन की विशेष भूमिका रही।
पुलिस की अपील
बैतूल पुलिस आमजन से अपील करती है कि जिले में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। किसी भी व्यक्ति द्वारा अड़ीबाजी, धमकी, मारपीट, अवैध गतिविधि अथवा कानून व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास किए जाने पर इसकी सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल-112 पर दें।
बैतूल पुलिस अपराध एवं असामाजिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई के लिए प्रतिबद्ध है।



