Betul News : कुएं में मिला कॉलेज की छात्र का शव आत्महत्या करने की आशंका, जांच जारी
Betul News: College student's body found in well; suspected suicide, investigation underway.
Betul News : बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम चोबराढाना निवासी कॉलेज की छात्रा का कुएं में शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया और शव को कुएं से बाहर निकाला। पाढर चौकी प्रभारी छत्रपाल धुर्वे ने बताया कि सोमवार को चोबराढाना के एक कुएं में अशिंका पिता प्रहलाद इवने (20) का शव पड़ा मिला। छात्रा कॉलेज में फाईनल ईयर की पढ़ाई कर रही थी।
बताया गया कि रविवार शाम को घर में सब सो रहे थे और छात्रा घर से अचानक गायब हो गई। परिजनों ने छात्रों को इधर-उधर तलाश की जिसका कुएं में शव पड़ा मिला। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया युवती ने आत्महत्या करने की बात सामने आई है। युवती के शरीर पर किसी प्रकार के कोई चोट के निशान नहीं मिले है।
सोमवार सुबह मृतिका का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने और पूरी जांच के बाद ही मौत का कारण सामने आएगा। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।



