MP Weather Alert : मध्य प्रदेश के तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, बैतूल में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत

MP Weather Alert: Heavy rain alert in three districts of Madhya Pradesh, youth dies due to lightning in Betul

MP Weather Alert
MP Weather Alert

MP Weather Alert :  मध्य प्रदेश में पिछले 24 जून को मानसून ने दस्तक दे दी थी। 15 जिलों में मानसून की एंट्री के बाद पिछले तीन दिनों से मानसून एक जगह स्थिर हो गया है। मानसून को आगे बढ़ाने के लिए और दो-तीन दिन का समय लग सकता है। शनिवार को प्रदेश के धार, रतलाम, जिले में झमाझम बारिश होने के समाचार प्राप्त हुए।

मौसम विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटो के दौरान, प्रदेश के नर्मदापुरम, उज्जैन, शहडोल संभागों के जिलों में अनेक स्थानों पर, इंदौर, रीवा, जबलपुर संभागों के जिलों में कुछ स्थानो पर; भोपाल, ग्वालियर, चंबल, सागर संभागों के जिलों में कहीं कहीं; वर्षा दर्ज की गई एवं शेष सभी संभागों के जिलों में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा।

तीन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान डिंडोरी, बालाघाट, छिंदवाड़ा जिले में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने की संभावना बनी है।

इन जिलों में हल्की बारिश की संभावना

एमपी के भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़‌वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जेन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, श्योपुरकलां, सिंगरोली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मेहर, पांढुर्णा कही- कही तेज से मध्यम बारिश की संभावना बनी है। मौसम का पूर्वानुमान (Weather Forecast & Warnings) 28 जून की सुबह तक है।

बैतूल में आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत

बैतूल जिले में आकाशीय बिजली गिरने के कारण एक युवक की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक झल्लार थाना क्षेत्र के ग्राम बालनेर निवासी सुरेश पिता गुलबिया 30 वर्ष  शुक्रवार को खेत में काम कर रहा था अचानक आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत हो गई। मृतक का शनिवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button