Monsoon Update 2026 : इस बार समय से पहले केरल पहुंचेगा मानसून, जाने एमपी में कब होगा आगमन

Monsoon Update 2026: This time the monsoon will reach Kerala ahead of schedule, know when it will arrive in Madhya Pradesh.

Monsoon Update 2026 :  भीषण गर्मी के बीच राहत की बात यह है कि दक्षिण पश्चिम मानसून ने अंडमान निकोबार दीप और बंगाल की खाड़ी में दस्तक दे दी है। इन क्षेत्रों में झमाझम बारिश शुरू हो चुकी है। मौसम विभाग के मुताबिक 26 मई तक मानसून केरल पहुंचने की संभावना है। इस बार समय से पहले मानसून 4 से 5 दिन पहले केरल पहुंच रहा है। इस बार भारत में सामान्य से कम बारिश होने की संभावना है।

आईएमडी के मुताबिक मध्य प्रदेश में मानसून 10 से 16 जून के बीच दस्तक दे सकता है। मानसून के खंडवा, खरगोन और बड़वानी के रास्ते एमपी में एंट्री होने की संभावना बनी है। बैतूल जिले में मानसून 20 जून से पहले  आ सकता है। इसके पहले प्री मानसून की बारिश होने की संभावना बनी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button