MP Weather Today : एमपी के 8 जिलो में बौछारें पड़ने की संभावना, जाने आगामी दिनों कैसे रहेगा मौसम

मध्य प्रदेश में पचमढ़ी सबसे ज्यादा ठंडा, न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री पर

MP Weather Alert
MP Weather Alert

MP Weather Today :  मध्य प्रदेश में बार-बार मौसम बदल रहा है। अब जल्द मौसम बदलेगा और ठंड के तेवर बढ़ सकते हैं। मौसम विभाग ने बुधवार को जारी की गई एडवाइजरी में बताया कि अगले 24 घंटे के दौरान अनूपपुर, शहडोल, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुर्णा जिले में कहीं-कहीं बौछारें पड़ने की संभावना बनी है।

मौसम विभाग के अनुसार अब जल्द मौसम बदलने और ठंड बढ़ने की संभावना बनी है। पचमढ़ी अभी सबसे ज्यादा ठंड है। पचमढ़ी का न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री पर है। तापमान में और गिरावट आने की संभावना बनी है। उत्तर भारत से ठंडी हवाएं चलने से तापमान में कमी आएगी। आगामी 3 से 4 दिन तक बारिश की संभावना नही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button