Betul District Hospital News : जिला अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ मारपीट, मामले की पुलिस में शिकायत
Betul District Hospital News: Female doctor assaulted in district hospital, police complaint in the matter
Betul District Hospital News : बैतूल जिला अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ मारपीट किये जाने का मामला सामने आया है। इस मामले की शिकायत सिविल सर्जन और अस्पताल चौकी की है। मिली जानकारी के मुताबिक बगडोना सारणी निवासी महिला नवीता तो प्रसव के लिए जिला अस्पताल भर्ती किया गया। डिवटी पर मौजूद महिला डॉ. रूपल श्रीवास्तव के साथ प्रसूता महिला के परिजनों ने मारपीट कर दी। महिला के परिजनों का आरोप है कि इलाज में लापरवाही बरती गई सीजन ऑपरेशन के बारे में समय पर जानकारी नही दी गई। महिला डॉक्टर ने इन आरोपों को झूठा बताया है। डॉक्टर ने कहा कि नॉर्मल डिलेवरी का प्रयास कर रहे थे। जब नॉर्मल डिलेवरी की स्थित नही बनी तो परिजनों को जानकारी दी गई। सीज़र ऑपरेशन का बोला तो परिजन भड़क गए और मारपीट शुरू कर दी। प्रतिबंध क्षेत्र में मोबाइल से वीडियो बनाने लग गए। डॉक्टर और अन्य स्टाफ ने एक कमरे में बंद करके अपने आप को बचाया गया। घटना शुक्रवार शाम लगभग 10:30 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलते ही सिविल सर्जन डॉ जगदीश घोरे, आरएमओ डॉ रानू वर्मा मौके पर पहुँचे और पूरे मामले की जानकारी ली।इस मामले में परिजनों को समझाया गया कि अस्पताल में कोई परेशानी है तो इसकी शिकायत करें अधिकारी आपकी समस्या का समाधान करेंगे। डॉक्टर और अस्पताल में किसी कर्मचारी के साथ मारपीट करने का किसी को अधिकार नही है। विवाद के बाद परिजन महिला को निजी अस्पताल लेकर गए।
इनका कहना है….
महिला डॉक्टर और अन्य स्टाफ के साथ मारपीट करने की शिकायत आई है। इस मामले की जांच कर रहे है। डॉक्टर के साथ मारपीट करना गलत है। कोई परेशानी थी तो परिजन शिकायत कर सकते थे। कार्रवाई के लिए कोतवाली थाने को पत्र लिखेंगे।
डॉ. जगदीश घोरे
सिविल सर्जन जिला अस्पताल बैतूल
डॉक्टर ने अपने साथ हुई मारपीट और अभद्रता करने का लिखित शिकायती आवेदन दिया है। इसे कार्रवाई के लिए कोतवाली थाने भेजा गया है।
जयपाल रघुवंशी जिला अस्पताल चौकी प्रभारी बैतूल



