LPG Price Hiked : घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में हुई बढ़ोतर, दिखने लगा युद्ध का असर
LPG Price Hiked: Domestic and commercial gas cylinder prices hiked, war-like impact visible
LPG Price Hiked : इजराइल ,अमेरिका और ईरान युद्ध का असर भारत मे भी दिखाई देने लगा। LPG के दानों में बढ़ोतरी हुई है। केंद्र सरकार ने घरेलू रसोई गैस (LPG) के दामों में एक बार फिर बढ़ोतरी कर दी है। शनिवार 7 मार्च से 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपए की वृद्धि लागू हो गई है। इसके बाद दिल्ली में अब यह सिलेंडर 853 रुपए की जगह 913 रुपए में मिलेगा। वहीं 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में भी 115 रुपए का इजाफा किया गया है। अब यह सिलेंडर 1883 रुपए में उपलब्ध होगा।
नई दरें 7 मार्च से पूरे देश में लागू कर दी गई हैं। गैस कंपनियों द्वारा जारी नई कीमतों के बाद घरेलू उपभोक्ताओं के साथ-साथ होटल, रेस्टोरेंट और छोटे कारोबारियों पर भी महंगाई का असर देखने को मिलेगा। खासतौर पर कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम बढ़ने से होटल और खाने-पीने के व्यवसाय से जुड़े लोगों की लागत बढ़ने की संभावना है।
इससे पहले केंद्र सरकार ने 8 अप्रैल 2025 को घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपए की बढ़ोतरी की थी। लगभग एक साल बाद फिर से दाम बढ़ाए गए हैं। वहीं हाल ही में 1 मार्च 2026 को कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में भी 31 रुपए तक का इजाफा किया गया था। अब एक सप्ताह के भीतर कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत में दोबारा बढ़ोतरी होने से व्यापारियों की चिंता बढ़ गई है।
जानकारों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और गैस की कीमतों में उतार-चढ़ाव का असर घरेलू गैस की कीमतों पर पड़ता है। इसके अलावा वैश्विक परिस्थितियां भी कीमतों को प्रभावित करती हैं। हाल ही में अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध जैसे हालात के कारण ऊर्जा आपूर्ति को लेकर अनिश्चितता बढ़ी है। इससे गैस की आपूर्ति प्रभावित होने और कीमतों में बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है।
गैस की कीमतों में इस बढ़ोतरी का सीधा असर आम उपभोक्ताओं के बजट पर पड़ेगा। पहले से ही महंगाई का सामना कर रहे लोगों को अब रसोई गैस के लिए अधिक पैसे खर्च करने पड़ेंगे। वहीं आने वाले समय में अगर अंतरराष्ट्रीय हालात नहीं सुधरे तो कीमतों में और बढ़ोतरी की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

