Aaj ka Rashifal 02 March 2026: आज तुला राशि वालों का पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा, जाने कैसे बीतेगा दिन

Today's Horoscope 02 March 2026: Today the family atmosphere of Libra people will be pleasant, know how the day will pass.

Aaj ka Rashifal 01 March 2026:

Aries (मेष)

आज चंद्रमा की स्थिति मन को अशांत कर सकती है। परिवार में छोटी-छोटी बातों पर वाद-विवाद संभव है, जिससे मानसिक चिंता बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही न करें, विशेषकर छाती या हृदय संबंधी तकलीफ हो तो तुरंत ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में एकाग्रता की कमी से काम समय पर पूरा करने में परेशानी आ सकती है। यात्रा टालना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी के साथ मतभेद उभर सकते हैं।
शिव उपाय: शिवलिंग पर जल में काले तिल मिलाकर अभिषेक करें और “ॐ नमः शिवाय” मंत्र का 108 बार जप करें। शाम को शिव आरती करें।


Taurus (वृषभ)

दिन की शुरुआत उत्साह और सफलता के साथ होगी। कार्यस्थल पर लक्ष्य पूरे होंगे और अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। विरोधियों पर विजय प्राप्त होगी। दोपहर बाद ऊर्जा में कमी और पारिवारिक विवाद की संभावना है, इसलिए संयम रखें। सामाजिक मान-सम्मान बना रहेगा।
शिव उपाय: शिवलिंग पर दूध और जल से अभिषेक करें। सफेद फूल अर्पित कर शिव चालीसा का पाठ करें।


Gemini (मिथुन)

मन में असंतोष और नकारात्मक विचार आ सकते हैं। परिवार में मतभेद संभव है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन कम लगेगा। दोपहर बाद स्थिति सुधरेगी और मित्रों से मुलाकात आनंद देगी। यात्रा का योग है।
शिव उपाय: बेलपत्र पर “ॐ” लिखकर शिवलिंग पर अर्पित करें। रुद्राष्टक का पाठ लाभकारी रहेगा।


Cancer (कर्क)

भावनाओं में बहने से बचें। सुबह स्वास्थ्य और मन प्रसन्न रहेगा। दोपहर बाद चिड़चिड़ापन बढ़ सकता है। खर्च अधिक रहेगा और माता-पिता से बहस से बचना चाहिए।
शिव उपाय: चावल और कच्चा दूध मिलाकर शिवलिंग पर अर्पित करें। सोमवार व्रत का संकल्प लें।


Leo (सिंह)

निर्णय लेने में असमंजस रहेगा। पारिवारिक कार्यों में धन खर्च होगा। कार्यक्षेत्र में नया लक्ष्य मिल सकता है। दोपहर बाद मित्रों से मिलकर राहत मिलेगी।
शिव उपाय: शहद से शिवलिंग का अभिषेक करें और “महामृत्युंजय मंत्र” का जप करें।

Virgo (कन्या)

आज लाभ के कई अवसर मिल सकते हैं। व्यवसाय में उन्नति होगी और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। दोपहर बाद मन में उलझन और कार्यगति धीमी हो सकती है। क्रोध से बचें।
शिव उपाय: बेलपत्र, धतूरा और गंगाजल से अभिषेक करें। शिव आरती अवश्य करें।


Libra (तुला)

पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। घर की साज-सज्जा में बदलाव करेंगे। व्यापार में भागीदारी से लाभ होगा। मानसिक शांति बनी रहेगी।
शिव उपाय: सुगंधित इत्र अर्पित करें और “ॐ त्र्यम्बकं यजामहे…” मंत्र का जप करें।

Scorpio (वृश्चिक)

भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। विदेश या दूर स्थान से शुभ समाचार मिल सकता है। धार्मिक यात्रा और धन लाभ के संकेत हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
शिव उपाय: पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद, शक्कर) से अभिषेक करें और शिव तांडव स्तोत्र का पाठ करें।


Sagittarius (धनु)

सुबह स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। आर्थिक तंगी का अनुभव हो सकता है। दोपहर बाद स्थिति सुधरेगी और आकस्मिक धन लाभ संभव है। मित्रों के साथ समय अच्छा बीतेगा।
शिव उपाय: पीले फूल अर्पित करें और शिवलिंग पर हल्दी मिश्रित जल चढ़ाएं।


Capricorn (मकर)

परिवार के साथ यात्रा का आनंद मिलेगा। दोपहर बाद चिंता बढ़ सकती है। सरकारी कार्यों में रुकावट संभव है। वाहन सावधानी से चलाएं।
शिव उपाय: काले तिल और जल से अभिषेक करें। शनिवार को शिव मंदिर में दीपक जलाएं।


Aquarius (कुंभ)

दिन सुख-शांति से बीतेगा। व्यापार में लाभ होगा। नए वस्त्र या आभूषण की खरीद संभव है। जीवनसाथी से मतभेद दूर होंगे।
शिव उपाय: नीले पुष्प अर्पित करें और “ॐ नमः शिवाय” का जप करें।


Pisces (मीन)

किसी आकर्षण के कारण मन विचलित हो सकता है। नए कार्य की शुरुआत टालें। दोपहर बाद स्थिति में सुधार होगा। व्यापार में अनुकूलता रहेगी।
शिव उपाय: गंगाजल से अभिषेक करें और शिव चालीसा का पाठ करे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button