Betul Road Accident : पिकअप ने बाइक को मारी टक्कर, हादसे में युवक की दर्दनाक मौत
Betul Road Accident: Pickup truck hits motorcycle; young man dies a tragic death in the accident
Betul Road Accident : बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र बैतूल-रानीपुर मार्ग पर मंगलवार की रात को तेज गति से आ रही एक पिकअप ने बाईक को टक्कर मार दी। हादसे में नगरपालिका के सफाई कर्मचारी की मौत हो गई है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जितेन्द्र पिता लक्ष्मण वरकड़े (28) निवासी चिखलार जो कि नगरपालिका में सफाई कर्मचारी था। जिसकी दशहरे की रात 11 बजे तक ड्यूटी लगी थी। रात में वह ड्यूटी खत्म होने के बाद घर जा रहा था। इसी दौरान मन मंदिर लॉन के पास एक पिकअप ने बाईक को टक्कर मार दी।
हादसे में जितेन्द्र गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने जितेन्द्र को मृत घोषित कर दिया। मृतक का बुधवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हादसे की जांच कर रही है।



