Betul District Hospital: रिकॉर्ड में लापरवाही बरतने पर नर्स का वेतन काटने के निर्देश, कलेक्टर डॉ.सोनवणे की जिला चिकित्सालय में अधिकारियों के साथ हुईं बैठक
Betul District Hospital: Instructions issued to deduct a nurse's salary for negligence in maintaining records; Collector Dr. Sonawane held a meeting with officials at the District Hospital.
Betul District Hospital : बैतूल कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला चिकित्सालय बैतूल में रोगी कल्याण समिति की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला चिकित्सालय की व्यवस्थाओं, मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं तथा अस्पताल के सुचारू संचालन से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
कलेक्टर डॉ. सोनवणे ने रोगी कल्याण समिति में सहयोग राशि के लिए विशेष डोनेशन ड्राइव चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं को और अधिक बेहतर बनाने के लिए आवश्यक संसाधनों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
विकासखंडों से जिला अस्पताल रेफर किए जा रहे गंभीर मरीजों की स्थिति एवं उपचार संबंधी परिस्थितियों का रिकॉर्ड दर्ज नहीं पाए जाने पर संबंधित डॉक्टर एवं नर्स के वेतन में कटौती करने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में शवों को सुरक्षित रखने के लिए मर्चुरी फ्रीजर क्रय करने हेतु प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए। साथ ही जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में एनकास के मानकों का पालन अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने मरीजों के परिजनों एवं एंबुलेंस के लिए शेड निर्माण, अस्पताल परिसर में सुलभ शौचालय का निर्माण, सेंट्रलाइज्ड आरओ सिस्टम स्थापित करने तथा एक्स-रे मशीन की व्यवस्था करने के संबंध में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके अलावा अस्पताल में विद्युत आपूर्ति एवं जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने और वेस्ट वाटर की निकासी के लिए उचित ड्रेनेज व्यवस्था विकसित करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने अस्पताल में मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा व्यवस्थाओं में सुधार के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में प्रभारी मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.संजीव शर्मा, सिविल सर्जन डॉ जगदीश घोरे, आरएमओ डॉ रानू वर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



