Betul News : चाकूबाजी में तीन लोग घायल, काउंटर केस दर्ज कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुटी
Betul News: Three people injured in a stabbing incident; counter-cases registered; Kotwali police are investigating the matter.
Betul News : बैतूल कोतवाली थाना क्षेत्र टिकारी में कुछ युवकों के बीच चाकूबाजी हो गई। इस घटना में तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए लाया गया। ओपीडी उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। कोतवाली थाना प्रभारी देवकरण डेहरिया ने बताया कि मंगलवार की रात को टिकारी में अनिल चढ़ोकार (34), आशीष ठाकरे निवासी देशबंधु वार्ड के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि एक दूसरे के साथ मारपीट कर चाकूबाजी हुई बीच बचाव करने आए पवन चढ़ोकार भी चाकूबाजी का शिकार हो गया।
विवाद में आशीष, पवन और अनिल तीनों को चोटें आई है। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। ओपीडी के बाद छुट्टी दे दी गई। कोतवाली थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर काउंटर केस दर्ज किया है। दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामले की जांच की जांच चल रही है।



