Kota Road Accident :  कोटा सड़क हादसे में घायलों को किया एयरलिफ्ट, मुख्यमंत्री डॉ. यादव, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल ने एम्स पहुंचकर स्वास्थ्य की ली जानकारी

Kota Road Accident: Those injured in the Kota road accident have been airlifted; Chief Minister Dr. Yadav and BJP State President Hemant Khandelwal visited AIIMS to inquire about their health.

Kota Road Accident :    मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कोटा में भोपाल से खाटूश्याम जी जा रही मिनी बस की दुर्घटना तथा ग्वालियर में शीतला माता मंदिर के समीप हुई दुर्घटना में घायल, उपचाररत मरीजों से एम्स (अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान) भोपाल पहुंचकर भेंट की तथा उनकी कुशल क्षेम पूछी। इस दौरान विधायक बैतूल  हेमन्त खंडेलवाल भी मौजूद रहें।
    मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने एक्स भोपाल के डॉक्टरों से घायलों की स्वास्थ्य स्थिति, चल रहे इलाज और दवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने घायलों के परिजनों से भी बातचीत की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने एम्स प्रशासन को निर्देश दिए कि घायलों के इलाज में किसी भी प्रकार की कमी न रखी जाए और हरसंभव उपचार उपलब्ध कराया जाए।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राज्य सरकार संकट की इस घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ है। इस अवसर पर अस्पताल के वरिष्ठ डॉक्टर और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देश पर कोटा दुर्घटना में घायल हुए बैतूल के 14 मरीजों को उपचार के लिए एम्स भोपाल में भर्ती कराया गया तथा ग्वालियर से भी दो मरीजों को एम्स भोपाल में एयर लिफ्ट किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button