Betul News : पारसडोह डैम सिंचाई परियोजना के कमाण्ड क्षेत्र में 26 अक्टूबर से शुरू होगी सिंचाई , जाने कितना मिलेगा पानी
Betul News: Irrigation in the command area of the Parasdoh Dam irrigation project will begin on October 26; find out how much water will be provided.
Betul News : बैतूल अक्टूबर को आयोजित जल उपयोगिता समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के अनुसार पारसडोह मध्यम उद्वहन सिंचाई परियोजना के कमाण्ड क्षेत्र के कृषकों को रबी सिंचाई वर्ष 2026-27 में एक पलेवा एवं एक पानी दिया जाना प्रस्तावित है।
कार्यपालन यंत्री जल संसाधन विभाग श्री सी मरकाम ने बताया 26 अक्टूबर 2026 से सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली के पाइप नेटवर्क सिस्टम के माध्यम से सिंचाई संचालन का ट्रायल एवं रन कार्य प्रारंभ किया जाएगा। जल उपलब्धता को ध्यान में रखते हुए कमाण्ड क्षेत्र के कृषकों से पानी का अत्यंत दक्षता एवं समझदारी से उपयोग करने की अपील की गई है। सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली की पाइप लाइनों से पानी का अपव्यय न हो, इसका विशेष ध्यान रखते हुए सिंचाई के लिए जल प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, जल वितरण व्यवस्था को सुचारू एवं निष्पक्ष बनाए रखने के लिए कृषकों से जल संसाधन विभाग का सहयोग करने तथा जल उपयोगिता समिति द्वारा उन्होंने बताया कि निर्धारित व्यवस्था का पालन करने की अपील की गई है। इससे कमाण्ड क्षेत्र के सभी कृषकों को निर्धारित सीमित मात्रा में कम पानी वाली फसलों के लिए सिंचाई जल उपलब्ध कराया जा सकेगा।

कम पानी वाली फसलों की ही करें बुवाई
जल संसाधन विभाग न अपील की है कि इस वर्ष कम वर्षा होने के कारण जल की उपलब्धता सीमित है। ऐसे में पानी की सीमित मात्रा का न्यायसंगत वितरण सुनिश्चित करने के लिए कमाण्ड क्षेत्र के कृषकों से कम पानी की आवश्यकता वाली फसलों की ही बुवाई करने की अपील की गई है।



