MP Forecast: मध्य प्रदेश के चार जिलों में तूफानी बारिश का अलर्ट, चलेगी तेज हवाएं
MP Forecast: Alert of stormy rain in four districts of Madhya Pradesh, strong winds will blow

MP Forecast : मध्यप्रदेश में एक बार फिर मानसूनी बादल सक्रिय हो गए हैं। मौसम विभाग के मुताबिक डिंडोरी, छिंदवाड़ा, मंडला और बालाघाट जिलों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इन क्षेत्रों में तेज़ बारिश के चलते नदी-नालों का जलस्तर बढ़ सकता है और निचली बस्तियों में जलभराव की स्थिति बन सकती है।
इसके अलावा भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, इंदौर, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, मंदसौर, नीमच, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुरकला, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मेहर और पांढुर्णा जिलों में हल्की बारिश का दौर जारी रहने के आसार हैं।
मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि भारी बारिश वाले इलाकों में लोग सतर्क रहें और नदी-नालों को पार करने से बचें।


