Crime News Today : बलवे में शामिल दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, अभी भी कुछ आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर
Crime News Today: Two accused involved in the riot have been arrested, some accused are still out of police custody
Crime News Today : कोतवाली पुलिस ने बलवे में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने घर मे घुसकर मारपीट की थी। कोतवाली पुलिस के मुताबिक 10 अगस्त की रात्रि को लगभग 09 बजे फरियादिया अनिता पति गणेश हजारे उम्र 52 वर्ष, निवासी डहरगांव, अपने घर पर थीं। उसी समय आरोपी शैलेन्द्र पवार एवं उसके अन्य साथीगण एक राय होकर फरियादिया के घर में घुस आए तथा फरियादिया एवं उनके परिवार के साथ पाइप और लोहे की रॉड से मारपीट कर घर का सामान तथा कार के शीशे तोड़ दिए। इस संबंध में फरियादिया ने 11 अगस्त को थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई।रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में धारा 296, 115(2), 351(2), 333, 190, 191(2), 324(4) भारतीय दंड संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
आरोपियों को किया गिरफ्तार
मारपीट की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी शैलेन्द्र पिता सुखराम पवार उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम रोंढा एवं पंकज पिता दिनेश पवार उम्र 24 वर्ष निवासी भडुस को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया। शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं।
कार्यवाही में इनकी रही भूमिका
निरीक्षक रविकांत डेहरिया, उप निरीक्षक राकेश सरयाम, प्रधान आरक्षक 322 अजय भलावी, प्रधान आरक्षक 369 शिव, आरक्षक 01 रोहित नवरेती, आरक्षक 56 नितिन चौहान, आरक्षक 149 कुलदीप भाटे एवं आरक्षक 83 अनिल बेलवंशी की विशेष भूमिका रही।



