Janmashtami 2025 : जन्माष्टमी पर घर में रखें ये 3 शुभ वस्तुएं, मिलेगा श्रीकृष्ण का आशीर्वाद, दूर होंगे क्लेश
Janmashtami 2025: Keep these 3 auspicious things in the house on Janmashtami, you will get blessings of Shri Krishna, troubles will go away
Janmashtami 2025 : कृष्ण जन्माष्टमी का पावन पर्व इस वर्ष 16 अगस्त 2025 को भाद्रपद मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर मनाया जाएगा। मान्यता है कि अष्टमी तिथि के रोहिणी नक्षत्र में रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ था। इस दिन यदि कुछ विशेष वस्तुएं घर में लाकर स्थापित की जाएं तो भगवान का आशीर्वाद प्राप्त होता है और घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहती है।
1. भगवान कृष्ण की प्रतिमा
जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण की सुंदर प्रतिमा घर में लाने से उनके आशीर्वाद की कृपा हमेशा बनी रहती है।
2. बांसुरी
बांसुरी श्रीकृष्ण का प्रिय वाद्य है। इसे घर में रखने से वास्तुदोष दूर होता है और दांपत्य जीवन में प्रेम व सामंजस्य बढ़ता है।
3. मोर पंख
मोर पंख घर में रखने से धन-समृद्धि का आगमन होता है और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है।
इसके अतिरिक्त, जन्माष्टमी पर गाय और बछड़े की प्रतिमा घर में लाना भी शुभ माना गया है। यह मानसिक शांति प्रदान करती है और भगवान कृष्ण की कृपा प्राप्त होती है, क्योंकि गौ माता उन्हें अत्यंत प्रिय हैं।
इस दिन श्रद्धापूर्वक श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर 56 भोग अर्पित करना विशेष फलदायी माना जाता है।


