Strange Trick For Rain : अच्छी बारिश के लिए गधे वाला टोटका, जानकर आप भी हो जायेगे हैरान
Strange Trick For Rain: Trick with a donkey for good rain, you will be surprised to know this
Strange Trick For Rain : मध्य प्रदेश मालवा क्षेत्र के कुछ हिस्सों में बारिश की कमी से परेशान किसानों ने इंद्रदेव को मनाने के लिए एक अनोखा और पुराना टोटका अपनाया। मध्यप्रदेश के उन्हेल नगर में धाकड़ समाज के लोगों ने गांव के पटेल, लखन पटेल को गधे पर उल्टा बैठाकर आधी रात में श्मशान घाट के सात चक्कर लगवाए।
बारिश की कमी के चलते क्षेत्र के किसानों की चिंता लगातार बढ़ रही है। ऐसे में, अच्छी वर्षा की कामना के लिए ग्रामीणों ने पुराने दौर में प्रचलित इस अनूठी परंपरा को निभाया। टोटके की शुरुआत पूजा-पाठ से हुई, जिसके बाद लखन पटेल ने भी खुशी-खुशी इस परंपरा का हिस्सा बनते हुए श्मशान घाट के चक्कर पूरे किए।
- MP Weather Update : फिर सक्रिय होने लगा पश्चिमी विक्षोभ, मध्य प्रदेश 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
स्थानीय लोगों का मानना है कि इस टोटके से इंद्रदेव प्रसन्न होते हैं और बारिश होती है। इस अनोखी रस्म का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिस पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं—कुछ इसे आस्था से जोड़ रहे हैं तो कुछ अंधविश्वास करार दे रहे हैं।
फिलहाल, सभी की नजरें आसमान पर टिकी हैं कि क्या यह टोटका वाकई में असर दिखाएगा और मालवा में झमाझम बारिश होगी या नहीं।



