Betul News : डीजे संचालक ने जहरीला पदार्थ खाकर की आत्महत्या, जिला अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम

Betul News: DJ operator dies by suicide after consuming a poisonous substance; passes away while undergoing treatment at the district hospital.

Betul News : बैतूल के बैतूलबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम भरकावाड़ी निवासी डीजे संचालक युवक ने अज्ञात कारण से जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम भरकावाड़ी निवासी हिमांशु पिता साहेबराव चरपे (24) ने बुधवार को अज्ञात कारण के चले जहरीला पदार्थ खा लिया।

युवक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भर्ती किया। गुरूवार सुबह उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि हिमांशु डीजे का संचालन करता था। किस कारण से जहरीला पदार्थ खाया इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण सामने आएगा। मृतक का गुरूवार सुबह जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button