Raja Raghuvanshi Murder Case Update : इंदौर के राजा रघुवंशी हत्याकांड में आया बड़ा अपडेट, न्यायालय का यह आया डिसीजन

Raja Raghuvanshi Murder Case Update: Big update in Indore's Raja Raghuvanshi murder case, this is the decision of the court

 Raja Raghuvanshi Murder Case Update : बहुचर्चित राजा रघुवंशी हत्याकांड में एक बार फिर बड़ा अपडेट सामने आया है। शिलांग जिला अदालत ने मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी और उसके प्रेमी राज कुशवाहा की जमानत याचिका खारिज कर दी है। दोनों आरोपी पिछले दो महीनों से शिलांग जेल में बंद हैं। अदालत ने मामले की गंभीरता और साक्ष्यों के आधार पर यह फैसला सुनाया।

 

मध्यप्रदेश के इंदौर निवासी राजा रघुवंशी की हत्या ने पूरे प्रदेश में सनसनी फैला दी थी। पुलिस जांच के अनुसार, राजा की हत्या किसी सामान्य विवाद का परिणाम नहीं थी, बल्कि इसे पूरी योजना बनाकर अंजाम दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा को मुख्य आरोपी मानते हुए गिरफ्तार किया था। दोनों पर आरोप है कि उन्होंने व्यक्तिगत संबंधों और आपसी रंजिश के चलते राजा को रास्ते से हटाने की साजिश रचने का आरोप है। न्यायालय की इस डिसीजन से पीड़ित पक्षों को राहत मिली है। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button