Betul News : साहिवाल नस्ल की गाय से प्रतिदिन 16.38 लीटर दूध उत्पादन करने वाली पशुपालक कल्पना सोनी को मिला गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार
Betul News: Kalpana Soni, a cattle rearer whose Sahiwal-breed cow produces 16.38 litres of milk daily, has received the Gopal Krishna Gram Puraskar.
Betul News : बैतूल पशुपालन विभाग द्वारा गोपाल कृष्ण ग्राम पुरस्कार योजना के अंतर्गत घोड़ाडोंगरी विकासखंड के वृंदावन ग्राम भौंरा में आयोजित कार्यक्रम का समापन किया गया। कार्यक्रम में विधायक श्रीमती गंगा सज्जन उइके उपस्थित रहीं। इस अवसर पर सरपंच, जनपद सदस्य, अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं पशुपालक साथी उपस्थित रहे।
उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी श्री सुरजीत सिंह ने बताया कि योजना के अंतर्गत साहिवाल नस्ल की गाय से प्रतिदिन 16.38 लीटर दूध उत्पादन करने वाली पशुपालक श्रीमती कल्पना सोनी को प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया। श्री धर्मेंद्र यादव को द्वितीय तथा श्री मुन्नालाल यादव को तृतीय पुरस्कार प्राप्त हुआ।
वर्तमान में यह योजना चयनित वृंदावन ग्राम में संचालित की गई थी। शासन के निर्देशानुसार आगामी वर्ष से योजना का विस्तार प्रत्येक विकासखंड में करते हुए ग्रामों को इसमें शामिल करने की योजना है।
विधायक श्रीमती गंगा सज्जन उइके ने अपने उद्बोधन में पशुपालकों को देशी उन्नत नस्ल के पशुओं के पालन, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, सेक्स-सॉर्टेड सीमन से कृत्रिम गर्भाधान तथा वैज्ञानिक पशु प्रबंधन अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इन उपायों से पशुओं की नस्ल एवं दुग्ध उत्पादन क्षमता में सुधार के साथ पशुपालकों की आय में वृद्धि की जा सकती है। कार्यक्रम का उद्देश्य उन्नत पशुपालन को प्रोत्साहित करना तथा दुग्ध उत्पादन में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पशुपालकों को सम्मानित कर अन्य पशुपालकों को प्रेरित करना है।



