MP News : दिनभर में 50 से ज्यादा रोटियां खा जाती है महिला, फिर भी रहती है भूखी… परिवार बेहाल

MP News: A woman eats more than 50 rotis in a day, yet she remains hungry… her family is in distress

MP News : एमपी के राजगढ़  में एक अजीबोगरीब मामला सामने है। इस मामले में परिजन से लवकर डॉक्टर तक हैरान है। राजगढ़ के सुठालिया कस्बे के पास नेवज गांव की 28 वर्षीय महिला मंजू सौंधिया एक अजीबोगरीब बीमारी से जूझ रही है। हैरानी की बात यह है कि मंजू दिनभर में 50 से ज्यादा रोटियां खा लेती है, लेकिन इसके बावजूद उसे कमजोरी और भूख महसूस होती है। यही वजह है कि यह अनोखी बीमारी अब उसके परिवार के लिए बड़ी परेशानी बन गई है।

इलाज के लिए कई शहरों के चक्कर

परिजनों ने मंजू का इलाज कराने के लिए राजगढ़, ब्यावरा, इंदौर, भोपाल, राजस्थान के कोटा और झालावाड़ तक डॉक्टरों को दिखाया, लेकिन अब तक कोई राहत नहीं मिल सकी। मंजू की हालत दिन-ब-दिन बिगड़ रही है और लगातार बढ़ती कमजोरी ने मायके और ससुराल दोनों परिवारों को परेशान कर रखा है।

बीमारी ने बदल दी जिंदगी
मंजू ने मीडिया से बातचीत में बताया कि तीन साल पहले तक वह सामान्य जीवन जी रही थी। घर-परिवार की जिम्मेदारियां संभालती थी और दो बच्चों की देखभाल करती थी। लेकिन बीमारी के बाद उसका जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। वह दिनभर रोटियां खाती और पानी पीती रहती है, फिर भी उसे ऐसा लगता है कि उसने कुछ खाया ही नहीं।

डॉक्टरों ने जताया शक
शहर की डॉक्टर कोमल दांगी के मुताबिक, मंजू छह महीने पहले घबराहट और कमजोरी की शिकायत लेकर आई थी। उपचार और मल्टीविटामिन दवाएं देने के बाद भी उसकी हालत जस की तस है। डॉक्टरों का कहना है कि यह साइकियाट्रिक डिसऑर्डर हो सकता है, जिसमें मरीज को लगता है कि उसने भोजन नहीं किया और यही बेचैनी उसे बार-बार खाने के लिए मजबूर करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button