MP Weather Alert : तूफान अर्नब का असर, एमपी के आधा दर्ज जिलों में हुई बारिश, 9 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट
MP Weather Alert: Impact of Cyclone Arnab; rain recorded in half a dozen districts in MP, with an alert for heavy rainfall issued for 9 districts.
MP Weather Alert : बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवर्ती है तूफान अर्नब का असर मध्य प्रदेश में भी दिखाई देने लगा है। गुरुवार सुबह भोपाल, सागर, पांढुर्णा, रायसेन, विदिशा, सिंगरौली जिले में कही कही तेज बारिश हुई है। दिन भर ठंडी हवाएं चलते रही। आगामी 2 नवम्बर तक मौसम इसी तरह रहने की संभावना बनी है।इन 9 जिलो में भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान सिंगरौली, सीधी, रीवा, सतना, अनुपपुर, शहडोल, उमरिया, मैहर, मऊगंज भारी बारिश होने की संभावना है। झंझावत और वज्रपात और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है।
इन जिलों में वज्रपात और हल्की बारिश की संभावना
भोपाल, विदिशा, रायसेन, सिहोर, राजगढ़, नर्मदापुरम, बैतूल, हरदा, देवास, शाजापुर, आगर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुरकलां, दतिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, पांढुर्णा में वज्रपात और कही कही हल्की बारिश हो सकती है।




