MP DA Hike : मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी, मोहन सरकार ने DA में की बढ़ोतरी
MP DA Hike: Good news for Madhya Pradesh government employees; the Mohan government has increased the DA.
MP DA Hike : लंबे समय से इंतजार कर रहा है मध्य प्रदेश के कर्मचारियों के लिए खुशखबरी सामने आई है। मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने कर्मचारियों अधिकारियों के महंगाई भत्ते में दो प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। यह बड़ा हुआ महंगाई भत्ता (DA) जनवरी 2026 से लागू होगा।मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने खुद सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी दी है। बताया गया कि अक्टूबर माह के वेतन से बढ़े हुए महंगाई भत्ते का नगद भुगतान होगा। इसका लाभ पेंसनर्स को भी मिलने वाला है।
महंगाई भत्ता बढ़ने से प्रदेश के 12 लाख कर्मचारियों को इसका फायदा होगा। जानकारी के अनुसार जनवरी से सितंबर तक के 9 महीने के एरिया का भुगतान तीन बराबर मासिक किस्तों में किया जाएगा।
कई दिनों से कर्मचारी- अधिकारी और पेंशनर्स एसोसिएशन ने DA बढ़ाने मांग की थी। आखिरकार सरकार मांग पूरी कर दी है।



