Tatkal Train Ticket: तत्काल टिकट चाहिए तो सुबह 10:00 से पहले जरूर कर ले ये काम, वरना बुकिंग से पहले बिक जाएंगे सारे टिकट

Tatkal Train Ticket: कई बार ऐसा होता है अचानक से हमें कहीं यात्रा करना पड़ता है और ऐसे में हमें तत्काल टिकट की जरूरत पड़ती है। तत्काल टिकट के अभाव में हम मुश्किलों में सफर करते हैं। तत्काल टिकट बुक करना भी इतना आसान नहीं है इसके लिए कई तरह के जतन करने पड़ते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ट्रिक बताएंगे जैसे अपना अपना आसानी से तत्काल टिकट बुक कर सकते हैं।
सबसे पहले आपका टिकट होगा बुक! (Tatkal Train Ticket)
आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक बताने जा रहे हैं, जिससे कि आप बाकी लोगों के मुकाबले कहीं तेजी से तत्काल टिकट (Confirm Tatkal Train Ticket) बुक कर सकते हैं और आपको बड़ी आसानी से कंफर्म टिकट मिल जाएगी.
कब शुरू होती है तत्काल बुकिंग
आइए पहले जान लेते हैं कि IRCTC की साइट से आप तत्काल टिकट बुकिंग कब करा सकते हैं. AC कैटेगरी की ट्रेनों के लिए तत्काल बुकिंग सुबह 10 बजे से शुरू होती है, वहीं ट्रेन के स्लीपर क्लास के लिए तत्काल टिकट बुकिंग सुबह 11 बजे से शुरू होती है.
मास्टर लिस्ट करें तैयार
IRCTC की इस सुविधा के बारे में ज्यादातर लोगों को नहीं पता है. दरअसल, तत्काल बुकिंग करने से पहले आपको IRCTC की ऑफिशियल साइट पर जाकर एक मास्टर लिस्ट बनाना होगा, जिससे कि तत्काल बुकिंग में बहुत ज्यादा समय नहीं लगता है और आसानी से बुकिंग मिल जाती है. इस मास्टर लिस्ट में आपको अपने नाम, पता, उम्र बर्थ आदि की डीटेल्स भरना होता है, जिसके कि टिकट बुक करते समय आप ये सब जानकारी भरने से बच जाएंगे.
कैसे बनाएं मास्टर लिस्ट
IRCTC की वेबसाइट पर जाकर My Account में Myprofile को चुनें. इसके बाद Add/Modify Master List ऑप्शन को चुनें. इसके बाद पैसेंजर के डिटेल्स को फिल कर दें और इसे सब्मिट कर दें. इसके बाद बुकिंग करते वक्त My Saved Passengers) List से ऐड करके आपको बुकिंग आसानी से हो जाएगा. इस ट्रिक से आपकी बुकिंग का टाइम बचता और तत्काल में कंफर्म टिकट मिलने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है।



