Tatkal Train Ticket Booking: 1 जुलाई से IRCTC अकाउंट आधार से लिंक किए बिना नहीं कर पाएंगे टिकट बुक, यहां देखें अकाउंट लिंक करने का प्रोसेस

Tatkal Train Ticket Booking
Tatkal Train Ticket Booking

Tatkal Train Ticket Booking: 1 जुलाई 2025 से ट्रेन टिकट बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। आईआरसीटीसी वेबसाइट आधार से लिंक किए बिना 1 जुलाई से तत्काल टिकट बुक नहीं हो पाएगा। रेलवे ने इसको लेकर 10 जून को ही सर्कुलर जारी कर दिया है।

15 जुलाई से टिकट बुकिंग में ओटीपी होगा अनिवार्य (Tatkal Train Ticket Booking)

15 जुलाई 2025 से तत्काल टिकट बुकिंग के समय आधार ओटीपी वेरिफिकेशन जरूरी होगा। आप चाहे ऑनलाइन टिकट बुक करें या फिर काउंटर पर जाकर टिकट बुक करा रहे हैं आपको ओटीपी हर हाल में डालना होगा। ओटीपी आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आएगा जिसे डालने के बाद ही तत्काल टिकट बुक हो पाएगा।

इस तरह आईआरसीटीसी यूजर आईडी को करें आधार कार्ड से लिंक 

 

  • सबसे पहले www.irctc.co.in पर जाएं।
  • अपने लॉग इन क्रेडेंशियल्स से Log-in करें।
  • अब ‘My Account’ सेक्शन में जाएं और ‘ऑथेंटिकेट यूजर’ सिलेक्ट करें।
  •  इसके बाद आपके सामने ऑथेंटिकेट यूजर पेज खुलेगा, जहां यूजर की प्रोफाइल डिटेल्स भरी जाएंगी।
  • 12-अंकों का आधार नंबर या वर्चुअल ID दर्ज कर ‘वेरिफाई डिटेल्स एंड रिसीव OTP’ बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा जिसे दर्ज करना होगा।
  • सहमति यानि कनसेंट फॉर्म को पढ़कर कनसेंट चेकबॉक्स को सिलेक्ट करें और सबमिट करें।
  • सफल ऑथेंटिकेशन पर कनफर्मेशन मैसेज शो होगा।
  • ऑथेंटिकेशन फेल होने पर अलर्ट मैसेज शो होगा।
  • ऐसा होने पर डिटेल्स को दोबारा चेक करें।
  • ऑथेंटिकेशन स्टेटस चेक करने के लिए ‘माय अकाउंट’ टैब में ‘ऑथेंटिकेट यूजरलिंक’ को सिलेक्ट करना होगा।

Also Read:MP News: बदल जाएगा मध्य प्रदेश के इन 925 गांवो का नक्शा, मोहन सरकार ने शुरू की नई योजना

Also Read:MP News: मप्र में स्कूल छोड़ चुके विद्यार्थियों के लिए मोहन सरकार शुरू करेगी नई योजना, जानिए पूरी खबर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button